राखी सावंत अपनी जिंदगी पर बनाने जा रही हैं फिल्म, सबके सामने खोल दिया ये बड़ा राज

Rakhi Sawant Film: राखी सावंत की फिल्म के बारे में बात करते हुए उनके भाई राकेश ने बताया- राखी रियल लाइफ में भी राउडी हैं। वह किसी को भी नहीं बख्शती है जो भी उनके रास्ते में रुकावट पैदा करता है।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Film: राखी सावंत को सोशल मीडिया की ड्रामा क्वीन के नाम से जाना जाता है। पिछले कुछ समय से राखी सावंत अपने पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल राखी ने अपने पति आदिल पर घरेलू हिंसा, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और उनसे पैसे और गहनेत लेकर धोखा देने का आरोप लगाया है। फिलहाल आदिल जेल में है। वहीं राखी सावंत भी अपने पति आदिल को लेकर आए दिन पैपराजी के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। इसके अलावा राखी ने हाल ही में कैमरे पर कहा था कि वह आदिल से घबराकर घर में नहीं बैठेंगी बल्कि अपने प्रोफेशन में दोबारा लौटने की तैयारी कर रही हैं। इसी मामले में अब राखी ने एक और नया खुलासा किया है।

राखी सावंत खुद पर बना रही हैं फिल्म

राखी सावंत खुद पर बना रही हैं फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राखी सावंत 'राउडी राखी' नामक अपने जीवन पर एक फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रही हैं। ईटाइम्स की खबर के अनुसार राखी सावंत ही अपनी इस फिल्म की डायरेक्टर भी होंगी। राखी ने अपनी अपकमिंग फिल्म का नाम 'राउडी राखी' रखा है। इस फिल्म में उनके जीवन में आए सभी उतार-चढ़ाव और उनकी शादी में चल रही परेशानियों को दिखाया जाएगा। राखी सावंत ने भी इस खबर की पुष्टि की है और इंटरव्यू देते हुए बताया है- हां, मैं ये फिल्म कर रही हूं।

फिल्म में अपने जीवन की कहानी दिखाएंगी

फिल्म में अपने जीवन की कहानी दिखाएंगी

राखी सावंत की फिल्म के बारे में बात करते हुए उनके भाई राकेश ने बताया- राखी रियल लाइफ में भी राउडी हैं। वह किसी को भी नहीं बख्शती है जो भी उनके रास्ते में रुकावट पैदा करता है। भाई ने आगे कहा- राखी सावंत पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ सिर्फ अपने लिए लड़ाई नहीं कर रही हैं बल्कि वह कई ऐसी महिलाओं के लिए लड़ाई लड़ रही हैं जिन्हें पुरुषों का अत्याचार सहना पड़ता है।

राखी को नहीं अपना रहा है आदिल का परिवार

राखी को नहीं अपना रहा है आदिल का परिवार

आपको बता दें कि आदिल खान दुर्रानी को गत 7 फरवरी को पुलिस ने राखी सावंत के शिकायत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया था। वहीं राखी सावंत ने दावा किया था कि आदिल के परिवार ने उन्हें बताया कि वह एक हिंदू है और इसलिए वो लोग उन्हें स्वीकार नहीं कर सकते। राखी सावंत ने कहा- आदिल ने मुझसे शादी की है। मुझे न्याय चाहिए। मैंने उसके पिता से बात की थी।

राखी ने कहा- मैंने इस्लाम कबूल कर लिया है

राखी ने कहा- मैंने इस्लाम कबूल कर लिया है

राखी सावंत ने आगे कहा- आदिल के पिता ने मुझसे कहा कि वह लोग मुझे स्वीकार नहीं कर सकते क्योंकि मैं एक हिंदू हूं। उसके बाद मैंने उन लोगों को बताया कि मैंने अब इस्लाम कबूल कर लिया है और उनके बेटे की शादी मुझसे हो गई है। राखी ने आगे कहा- शादी की बात जानने के बाद से आदिल के परिवार वालों ने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया है।

मैं आदिल को तलाक नहीं दूंगी

मैं आदिल को तलाक नहीं दूंगी

राखी सावंत ने कहा- मैं आदिल को तलाक नहीं देना चाहती हूं। मैं उसकी पत्नी हूं। उसके पिता ने मुझसे बहुत ही गंदे तरीके से बात की थी। मैं मैसूरु में किसी को नहीं जानती, लेकिन मुझे न्याय चाहिए। मैंने इस्लाम कबूल कर लिया है। मेरे पास सब कुछ है। मेरी शादी के कागज भी हैं। मैं अब आगे क्या करूं।

राखी ने आदिल से साल 2022 में की थी शादी

राखी ने आदिल से साल 2022 में की थी शादी

राखी ने मीडिया को बताया- मैं आदिल से एक साल पहले मैसूर में मिली था और साल 2022 में हमने शादी कर ली थी। मैंने शादी के बाद इस्लाम कबूल कर लिया है और हमने 'निकाह' किया है। हमारी शादी मुंबई में पंजीकृत हुई थी। राखी ने आगे कहा- उसने मुझसे वादा किया था कि हमारे बच्चे होंगे और हम एक साथ बहुत कुछ करेंगे।

Recommended Video

    Mumbai Police पर भड़की Rakhi Sawant, पति Adil Khan Durrani को लेकर खोले राज | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+