गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं राखी सावंत, 4 घंटों तक चली मेजर सर्जरी, ब्वॉयफ्रेंड आदिल को लेकर बोली ये बात
राखी सावंत ने खुद बताया कि जुहू के क्रिटीकेयर अस्पताल में 4 घंटों तक उनकी मेजर सर्जरी हुई है।
मुंबई, 1 सितंबर: राखी सावंत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े छोटे-बड़े अपडेट्स भी शेयर करती रहती हैं। वैसे तो राखी हर वक्त उछलती कूदती मस्ती करती ही दिखाई देती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस के फैंस को तगड़ा झटका लगा, जब राखी के फैंस को उनकी सर्जरी के बारे में पता लगा। एक्ट्रेस ने खुद बताया कि जुहू के क्रिटीकेयर अस्पताल में 4 घंटों तक उनकी मेजर सर्जरी हुई है।
Recommended Video

आदिल संग खूब एन्जॉय करती हैं राखी
ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने फैंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। राखी आए दिन कुछ न कुछ ऐसी हरकतें कर ही लेती हैं कि फैंस को हंसने पर मजबूर होना पड़ता है। हाल ही में राखी ने ब्वॉयफ्रेंड आदिल संग डांस का एक वीडियो शेयर किया था, जो खूब वायरल हुआ था। लेकिन अब राखी के फैंस उनकी बीमारी और सर्जरी की खबर सुनकर काफी मायूस नजर आ रहे हैं।

राखी ने किया बीमारी का खुलासा
ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने खुद इस बात का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मेजर सर्जरी हुई है, जो तकरीबन 4 घंटों तक चली है। राखी बताती हैं कि उनके पेट में एक गांठ थी, जिसे निकालने के लिए सर्जरी करवानी पड़ी। ये गांठ यूट्रस से जरा ही ऊपर थी।

डॉक्टर्स ने बताया परहेज
राखी बताती हैं कि सर्जरी उन्हें काफी समय पहले ही करवानी थी लेकिन इसमें देरी होती ही जा रही थी। अब सर्जरी के बाद डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। साथ ही एक्ट्रेस को ज्यादा चलने फिरने के लिए भी मना किया है।

आदिल को लेकर क्या कहा?
राखी ने कहा कि ऐसे वक्त पर उन्हें ब्वॉयफ्रेंड आदिल का अच्छा-खासा सपोर्ट मिल रहा है। राखी कहती हैं कि आदिल अस्पताल में ही रह रहे हैं और मेरी अच्छी देखभाल कर रहे हैं। राखी का कहना है कि इस मुश्किल वक्त पर आदिल उनके साथ खड़े हैं।

आदिल संग रिश्ते पर लगाया था ठप्पा
बताते चलें कि साल 2022 के मई महीने में ही राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी संग रिलेशनशिप की खबर को ऑफिशियल किया था। दुबई में कई अवॉर्ड फंक्शन में राखी को ब्वॉयफ्रेंड आदिल संग देखा गया। वहीं राखी अपने सोशल मीडिया पर भी आदिल संग खूब तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे फैंस
फिलहाल राखी सावंत ने सर्जरी करवाई है और आदिल उनका खूब ख्याल रख रहे हैं। फैंस भी राखी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं आदिल को लेकर राखी के बयान के बाद फैंस आदिल की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications