फैन के सेल्फी लेने पर भड़कीं राखी सावंत, कहा- 'मैं शादीशुदा हूं, मुझे टच मत करो नहीं तो....'

Rakhi Sawant Video: राखी सावंत का एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहा है। हालांकि इस बार राखी सावंत का रिएक्शन जरा अलग देखने को मिलता है।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ अपनी शादी को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। राखी और आदिल के निकाह को लेकर कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। राखी सावंत भी कैमरे पर रोती-बिलखती नजर आईं। इसी बीच राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत का एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आता है लेकिन राखी उस पर अचानक ही भड़क जाती हैं।

सेल्फी के चक्कर में फैन पर भड़कीं राखी सावंत

सेल्फी के चक्कर में फैन पर भड़कीं राखी सावंत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत का एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहा है। हालांकि इस बार राखी सावंत का रिएक्शन जरा अलग देखने को मिलता है। फैंस को देखकर अक्सर खुश होने वाली राखी इस बार भड़क जाती हैं और उन्हें दूर हटक फटो क्लिक करने के लिए कहती हैं।

राखी का वीडियो हो रहा है वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही उनका फैन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है तो तुरंत राखी उनसे कहती हैं- मैं शादीशुदा हूं। पहले की बात और थी। आप मुझे टच नहीं कर सकते। चलिए बस हो गया। राखी इस वीडियो में एक दीवार के सहारे खड़ी हैं और फैन के सेल्फी लेने से नाखुश नजर आ रही हैं। राखी ने पिंक कलर का को-ऑर्ड सेट पहना है और अपने बाल खुले रखे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने राखी को लिखी ये बात

सोशल मीडिया यूजर्स ने राखी को लिखी ये बात

राखी सावंत के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- राखी हमेशा कुछ नया लेकर आती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- दीदी रोड पर ही सब करोगी क्या। वहीं एक शख्स ने लिखा है- जिससे शादी हुई वो तो गायब है और दूसरों को मना कर रही है। हद ही हो गई ये तो।

राखी सावंत और आदिल खान की हुई शादी

राखी सावंत और आदिल खान की हुई शादी

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर राखी सावंत और उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी की शादी की तस्वीरें छाई हुई थीं। राखी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दूसरी शादी का वीडियो शेयर कर लोगों को इस बारे में हर जरूरी जानकारी दी थी। हालांकि उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान पहले इस बारे में कुछ भी कहने से कतरा रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने इसे मान लिया है।

राखी की वकील ने सामने रखी ये सच्चाई

राखी की वकील ने सामने रखी ये सच्चाई

वहीं राखी सावंत की वकील फाल्गुनी ने का था- ये बिल्कुल सच है कि उनकी शादी हुई है। सबसे पहले निकाह किया गया और फिर सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। निकाह को रजिस्टर भी कराया गया है। पूरी तरह से उचित तरीके से दोनों का निकाह हुआ है। निकाह के बाद मुंबई में एक प्रक्रिया होती है कि नगर निगम में शादी को रजिस्टर करना होता है, वो भी हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+