58 साल के पाकिस्तानी मुफ्ती से शादी करने जा रही हैं राखी सावंत? करोड़ों के कर्ज से जुड़ा है कनेक्शन
Rakhi Sawant: सोशल मीडिया सेंसेशन राखी सावंत इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इन दिनों वह पाकिस्तान घूम रही हैं। इसी बीच खबर है कि राखी सावंत ने पाकिस्तान में ही तीसरी शादी करने का फैसला कर लिया है
राखी सावंत की तीसरी शादी
लोगों की मानें तो राखी सावंत ने पाकिस्तान की बहू बनने की ठान ली है। पहले उन्होंने कहा था कि वह पाकिस्तानी एक्टर और मॉडल डोडी खान से शादी करने जा रही हैं। लेकिन अब राखी ने कहा है कि वह 58 साल के पाकिस्तानी मुफ्ती अब्दुल कवी के साथ निकाह करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

पाकिस्तानी मुफ्ती अब्दुल कवी से राखी की हो सकती है शादी
राखी सावंत ने जी न्यूज को दिए एक हालिया इंटरव्यू में मुफ्ती अब्दुल कवी से डायरेक्ट बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह उनसे शादी करने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए उनकी कुछ खास शर्ते हैं।
निकाह के लिए राखी सावंत ने रखी ऐसी शर्त
-राखी सावंत ने कहा है कि उन पर करीब 7 करोड़ रुपए का कर्ज है जिसे उनके होने वाले पति मुफ्ती कवी को चुकाना होगा। वहीं मुफ्ती अब्दुल कवी ने साफ कह दिया है कि वह राखी का सारा कर्ज उतारने के लिए तैयार हैं। राखी का कर्ज उतारना अब उनकी जिम्मदारी है।
-इसके अलावा राखा सावंत ने मुफ्ती कवी से निकाह पर मेहर के तौर पर एक खास चीज की डिमांड की है। उन्होंने कहा है कि वो भारत और पाकिस्तान के बीच शांति और दोस्ती चाहती हैं। अगर ऐसा होता हो तो वह इसके लिए खुद की कुर्बानी देने को भी तैयार हैं। ऐसे में मुफ्ती कवी ने कहा है कि अगर राखी उनसे शादी करती हैं तो ऐसा मुमकिन हो सकता है।
'एक आदमी और एक घोड़ा कभी बूढ़े नहीं होते'
-आपको बता दें कि मुफ्ती अब्दुल कवी से शादी करने के लिए हामी भरने से पहले राखी ने अपने होने वाले पति से उनकी उम्र पूछी थी। इस पर मुफ्ती ने बताया था कि उनकी उम्र 58 साल है और पहले उनकी एक बार शादी हो चुकी है। वह परदादा भी बन चुके हैं।
-इसके अलावा मुफ्ती अब्दुल कवी ने कहा था कि प्यार एक ऐसी चीज है जिस पर पर्सनली डिस्कस किया जाना चाहिए। इस पर राखी ने कहा था- एक आदमी और एक घोड़ा कभी बूढ़े नहीं होते हैं, इसलिए उन्हें पति की उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications