राखी सावंत ने खोली तनु चंदेल की पोल, कहा- प्रेग्नेंट है आदिल की गर्लफ्रेंड, करने वाले हैं शादी और फिर...
Rakhi Sawant On Tanu Chandel: राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह तनु को लेकर बड़ा खुलासा कर रही हैं। राखी बोल रही हैं कि उन्होंने सुना है कि तनु चंदेल प्रेग्नेंट हैं।

Rakhi Sawant On Tanu Chandel: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत इस दिनों बहुत परेशान चल रही हैं। इस समय राखी सावंत पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पहेल तो राखी की मां की मौत हो गई और उसके बाद उनके पति आदिल खान दुर्रानी ने उन्हें धोखा दे दिया है। मां के निधन के बाद राखी अंदर ही अंदर टूट गई थीं लेकिन आदिल से धोखा मिलने के बाद से राखी काफी ज्यादा परेशान हो गई हैं। राखी ने खुद आरोप लगाया कि उनके पति आदिल खान ने उन्हें धोखा दिया है और उनके पैसे और गहने चोरी से हड़प लिए हैं। राखी ने एफआईआर दर्ज कराई और पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार भी कर लिया। फिलहाल आदिल न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच राखी सावंत कैमरे पर अपने पति आदिल के कई कच्चे चिट्ठे खोलती नजर आ रही हैं। राखी ने बताया था कि उनके पति आदिल का किसी तनु चंदेल नाम की लड़की के साथ अफेयर चल रहा है और अब राखी ने अपनी 'सौतन' तनु चंदेल को लेकर एक और बड़ा खुलासा किया है। राखी के इस खुलासे के बारे में जानकर आपको भी झटका लगेगा।
राखी ने कहा- तनु चंदेल प्रेग्नेंट हैं
कुछ दिनों पहले राखी सावंत ने बताया था कि उनके पति आदिल खान का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है किसी तनु चंदेल नाम की लड़की के साथ। अब राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह तनु को लेकर बड़ा खुलासा कर रही हैं। वीडियो में राखी बोल रही हैं कि उन्होंने सुना है कि तनु चंदेल प्रेग्नेंट हैं। इसीलिए आदिल जेल से बाहर आकर शादी करने वाले हैं। राखी सावंत ने बताया आदिल को बेल नहीं मिली है। राखी ने कहा मैं तो हैरान हूं। पहले शादी की खबर और अब नवेदिता तनु चंदेल प्रेग्नेंट हैं।
राखी का वीडियो हो रहा है वायरल
राखी ने वीडियो में आगे कहा- मुझे पता है कि तनु प्रेग्नेंट हैं। तभी वह दोनों साथ में रह रहे थे और शादी करने वाले थे। तनु को बाहर आकर बताना चाहिए कि वह प्रेग्नेंट हैं या नहीं। मैं शुक्रिया करना चाहती हूं, मुंबई और मैसूर पुलिस का, जिन्होंने आदिल के खिलाफ रेप मामले को उजागर किया। ये बहुत हैरान करने वाला है।
'आदिल ने मुझे जिंदा लाश बना दिया'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राखी पैपराजी को अपनी दर्दभरी कहानी सुनाती नजर आ रही थीं। राखी सावंत ने वीडियो में कहा था- खुदा ने देखा है, कैसे उसने मुझे बाथरुम में ले जाकर मारा...मैं कितना रोई हूं। आदिल ने मुझे जिंदा लाश बना दिया है। मेरे बहुत सपने थे, मैं मां बनना चाहती थी, एक अच्छी पत्नी बनना चाहती थी, लेकिन उसने मुझे धोखा दे दिया।

'आदिल ने मेरे न्यूड वीडियो बना लिए थे'
राखी सावंत ने वीडियो में आगे कहा था- उसने मेरे इमोशन्स के साथ खिलवाड़ किया है। उसने मुझे धोखा दिया है। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। मैं उसके साथ जीना चाहती थी लेकिन उसने मुझे तोड़ दिया है। वहीं ईटाइम्स से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा था- आदिल मुझे छोड़कर अपनी नई गर्लफ्रेंड तनु चंदेल से शादी करना चाहते थे। आदिल ने मेरे न्यूड वीडियो बना लिए थे और उन्हें लोगों को बेच दिया था। मेरा केस साइबर क्राइम विभाग के साथ चल रहा है। वह अब तनु से शादी करना चाहता है। द थर्ड टाइम। प्लीज भगवान मुझे बचा लो।
आदिल का पुराना वीडियो हुआ था लीक
राखी सावंत इस वक्त अपने पति आदिल खान दुर्रानी की हरकतों की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। राखी ने अपने पति आदिल पर मारपीट और उनके पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। राखी सावंत लगातार कैमरे के सामने आदिल के खिलाफ तरह-तरह के आरोप लगाती नजर आ रही हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जो कि 4 महीने पुराना है और उसमें राखी सावंत अपने पति आदिल से उनको दिए गए पैसे वापस मांगती नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications