आदिल खान दुर्रानी ने सोमी खान से शादी की अफवाह से उठाया पर्दा, सच्चाई जान राखी के पैरों तले खिसकी जमीन
Adil Khan Durrani Somi Khan: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। वहीं एक बार फिर उनकी लव लाइफ चर्चा में आ गई। दरअसल राखी से अलग होने के बाद उनके एक्स पति आदिल खान दुर्रानी ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली।
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आदिल खान ने करीबी ने खुलासा किया था कि उन्होंने 2 मार्च को जयपुर में सोमी खान से शादी कर ली। जो कि बिग-बॉस 12 की एक्स कंटेस्टेंट थी। दोनों इस शादी को प्राइवेट रखना चाहते थे। अब आदिल खान ने खुद मीडिया के सामने आकर शादी की सच्चाई बताई है।

टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में आदिल खान ने कहा कि, 'ये सच है कि मैंने सोमी से शादी कर ली है। ये कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है और ना ही मैंने कोई गैर कानूनी काम किया है। मैंने शादी कोर्ट की परमिशन से की है। हमारी शादी बीते 3 मार्च को मैसूर में हुई थी।'
इंटरव्यू के दौरान जब आदिल को बताया कि उनकी शादी की खबर से राखी सावंत को बहुत बड़ा झटका लगा है तो इसका जवाब देते हुए आदिल ने कहा कि, 'मैं उसका कुछ नहीं कर सकता। मैंने उससे कभी शादी नहीं की थी। यहां तक कि हमारी शादी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। वह पहले से शादीशुदा थी इसलिए उन्होंने मुझे तलाक नहीं दिया था। सच तो यह है कि मैंने उनके खिलाफ पहले से इस बात को लेकर केस दर्ज कर रखा था। जिसके चलते मुझे पूरा अधिकार था कि मैं किसी से भी शादी कर सकता हूं।'
आदिल ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'इसके बावजूद मैंने शादी से पहले कोर्ट की इजाजत ली। ऐसा नहीं है कि मैंने ये सब छुपकर किया। मैंने औपचारिक तौर पर कोर्ट से इजाजत ली थी। राखी ने मुझे कभी नहीं बताया कि उसकी शादी रितेश से हो रखी थी। इसलिए मैंने भी उससे कभी तलाक के पेपर की मांग नहीं की। उसने मुझसे झूठ कहा कि शादी नहीं हो रखी है। हम दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ 6-7 केस दर्ज करवा रखे हैं।'
आदिल खान ने आगे बताया कि उनकी सोमी खान से कब और कहां पहली मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा, 'मैं एक म्यूजिक वीडियो के शूट के लिए दुबई गया था। वहीं सोमी खान से मेरी पहली मुलाकात हुई थी। जान-पहचान के बाद हमने कुछ समय साथ बिताया और फिर शादी का फैसला कर लिया। लव तो दो मिनट में हो जाता है और मैंने सोमी को 7 महीने डेट किया है।' खैर अब आदिल के कंफर्म करने के बाद फैंस को दोनों की शादी की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications