Rakhi Sawant को ड्राइवर ने दिया धोखा, लाखों का फोन और पैसे लेकर हुआ फरार, फैंस बोले-'सैलरी नहीं दी होगी'
राखी सावंत की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। अब एक्ट्रेस ने पैपराजी को बताया कि उनका ड्राइवर पैसे चोरी करके फरार हो गया।
Rakhi Sawant Viral Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस की जिंदगी में उथल-पुथल मचा ही रहता है। लेकिन इस बार राखी की लव लाइफ में नहीं बल्कि उनके पैसे पर ग्रहण लगा है। जी हां एक्ट्रेस का ड्राइवर उनकी कार की चाबी लेकर भाग गया है।
राखी सावंत की जिंदगी में लगा ग्रहण
शनिवार को राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया। जिसमें वह ऑटो की सवारी करती हुई दिखी। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे की हवाईंया उड़ी हुई थी। राखी सावंत से जब पैपराजी ने पूछा कि, क्या हुआ तो उन्होंने बताया कि, हर कोई धोखा दे रहा है और अब ड्राइवर ने भी यही काम किया। उसने राखी का भरोसा तोड़ा और घर से गाड़ी और पैसा लेकर भाग गया।

पैसे-फोन लेकर भागा ड्राइवर
राखी सावंत वीडियो में कह रही हैं कि, मेरा जो ड्राइवर है पप्पू यूपी से वो अगर मिल जाए तो मुझे उसे चप्पल का हार पहनाना है। वह मेरे पैसे लेकर भाग गया। मेरा गोल्ड का फोन लेकर भाग गया। उसकी बहन मेरे घर काम करती है। मैं अभी ओशिवारा पुलिस स्टेशन जा रही हूं उसकी शिकायत लिखवाने मेरी जिंदगी में एक और ग्रहण लग गया है।
गरीब बोलकर एक्ट्रेस का बनाया बेवकूफ
वीडियो में आगे पैपराजी ने पूछा कि क्या सामान ले गया। राखी सावंत ने कहा कि, 'मेरे ड्राइवर ने मेरा पैसा, बीएमडबल्यू कार की चाभी, गोल्ड का आईफोन और मर्सिडीज कार लेकर फरार हो गया। वो गरीब था और इसी वजह से मैंने उस पर भरोसा किया था लेकिन मुझे क्या पता था कि वो मुझे डस लेगा। मैं परेशान हो गई हूं मुझे कभी जिंदगी में खुशी मिलेगी भी या नहीं।'
सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
राखी सावंत का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस लगातार वीडियो पर फनी कमेंट कर एक्ट्रेस का मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मैडम वो चांद पर गया है'। वहीं, अन्य ने लिखा- यह वाकई में एक कॉमेडियन है। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'राखी सावंत पक्का उसकी सैलरी खा गई होगी तभी वो भाग गया'।












Click it and Unblock the Notifications