Rakhi Sawant ने धरा 'स्पाइडर वुमन' अवतार, बीच सड़क ड्रामा कर बिग बॉस से की ये डिमांड, देखें Video
नई दिल्ली, 17 अगस्त। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम राखी सावंत फैन्स को एंटरटेन करने से कभी नहीं चूकतीं। अपनी सार्वजनिक उपस्थिति से लेकर अपने सोशल मीडिया पोस्ट तक, राखी वास्तव में मनोरंजन की रानी हैं। राखी ने मंगलवार को इसे फिर से साबित कर दिया, क्योंकि उन्हें मुंबई की सड़कों पर एक नए अवतार में देखा गया। इस बार राखी सावंत ने स्पाइडर- वूमेन के अवतार में नजर आईं।

स्पाइडर वूमेन के अवतार में बीच सड़क राखी ने किया जमकर मनोरंजन
मुंबई के सड़कों पर स्पाइडर मैन की पोशाक पहने राखी सावंत ने प्रशंसकों का जमकर मनोरंजन किया। पपराज़ी द्वारा साझा किए गए वीडियो क्लिप में, राखी को स्पाइडर-मैन सूटकेस के साथ-साथ चंकी सोने की चेन के साथ लुक को एक्सेसराइज़ करते हुए देखा जा सकता है।

राखी ने बिग बॉस से की ये अपील
विरल भयानी द्वारा साझा किए गए एक अन्य वीडियो में राखी सावंत बिग बॉस ओटीटी से बिग बॉस में एंट्री की डिमांड कर रही है। राखी ने बिग बॉस से कहा स्पाइडर-वुमन हैं और अपने विरोधियों को मकड़ी के जाले से नष्ट कर देंगी।

राखी ने सड़क बीच किया जमकर डांस
वीडियो में, राखी को सूटकेस के साथ-साथ एक बड़े स्पीकर के साथ देखा जा सकता है, लाल रंग का केप भी पहने राखी बहुत क्यूट नजर आ रही है। वीडियो में राखी को बिग बॉस के थीम सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रही हैं। इस गाने को सलमान खान ने गाया है। राखी का ये रूप देखकर कर उनके फैंस इकट्ठा हो गए।

राखी जमीन पर रखे एक गद्दे पर लेट जाती हैं और फिर ...
पैपराजी के सामने राखी जमीन पर रखे एक गद्दे पर लेट जाती हैं, और पोज देने लगती हैं। सड़क बीच भी राखी ने जमकर नौटंकी की। राखी की सोशल मीडिया पर राखी की जमकर फोटो वायरल हो रही हैं। एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, "बास इतना कॉन्फिडेंस चाहिए लाइफ में अभी। जबकि दूसरे ने लिखा, "आई लव यू टू मच।
वीडियो में देखें राखी सावंत का नया अवतार












Click it and Unblock the Notifications