JCB में चढ़कर राखी सावंत ने की ऐसी हरकत, ससुराल पहुंचीं एक्ट्रेस, वायरल वीडियो में दिखा ये सब
Rakhi Sawant JCB Video: सोशल मीडिया की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी अतरंगी हरकतों के चलते इंटरनेट पर छाई रहती हैं। वह अपनी बयानजाबी और अजीबोगरीब ड्रामों के चलते अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से वह अपने पति आदिल खान दुर्रानी की वजह से परेशान चल रही हैं। वहीं आदिल खान और राखी सावंत के बीच का विवाद थमने का नाम भी नहीं ले रहा है। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर जारी रखा है। इस बीच राखी सावंत का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जेसीबी (JCB) में चढ़कर मैसूर में अपने ससुराल पहुंची हैं।
जेसीबी में चढ़कर ससुराल पहुंचीं राखी सावंत
आपको बता दें कि राखी सावंत और उनके पति आदिल खान के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। जहां एक तरफ राखी सावंत ने अपने पति आदिल पर धोखेबाजी से लेकरे मानसिक और शारीरिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाया है, वहीं आदिल का कहना है कि राखी सावंत झूठ बोल रही हैं और राखी ने उन्हें डरा-धमका कर परेशान कर रखा था। इसी बीच राखी सावंत का लेटेस्ट वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत जेसीबी में खड़ी नजर आ रही हैं।

राखी सावंत का वीडियो हुआ वायरल
राखी सावंत के आरोपों के चलते आदिल खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उन्हें जेल में भी रहना पड़ा था। 6 महीने जेल में रहने के बाद आदिल खान जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। अब आदिल जेल से बाहर आकर राखी का फर्दाफाश करने में लगे हुए हैं। ऐसे में दोनों एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच राखी सावंत मैसूर में अपने ससुराल पहुंची हैं। राखी सावंत अपने पति आदिल के घर मैसूर में पहुंची हैं। यहां पर राखी ने ग्रैंड एंट्री की है।
जेसीबी पर चढ़कर राखी सावंत ने किया डांस
ढोल-नगाड़ों के साथ राखी सावंत जेसीबी में चढ़कर अपने ससुराल पहुंची हैं। इतना ही नहीं वह इस दौरान जेसीबी पर चढ़कर डांस करती भी नजर आईं। इस वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर कई लोग राखी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
लोगों ने राखी के वीडियो पर किए ऐसे कमेंट्स
लोग राखी सावंत के इस लेटेस्ट वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- फिर से इस महिला की नौटंकी चालू हो गई है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- प्लीज कोई जेसीबी को उल्टा करा दो। वहीं एक शख्स ने लिखा है- जेसीबी का काम कचरा साफ करना है और वो अपना काम कर रही है। आपको बता दें कि हाल ही में आदिल खान को सपोर्ट करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने भी राखी सावंत को खूब खरी खोटी सुनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications