सर्जरी से पहले ऐसी दिखती थी Rakhi Sawant, एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म का लुक देख फैंस ने कहा- कितनी सुंदर थी'
Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत भले ही अब फिल्मों से दूर हैं लेकिन उन्होंने साल 1997 में फिल्म 'अग्निचक्र' एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। अब सोशल मीडिया पर उनकी इस फिल्म का एक छोटा सा क्लिप वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस उनकी सुंदरता की तारीफ करते नहीं थक रहे।
राखी सावंत ने अग्निचक्र से किया था बॉलीवुड डेब्यू
राखी सावंत को बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सियल क्वीन कहा जाता है। वह अक्सर अपने बयान या फिर वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में रहती हैं। राखी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने मीडिया के सामने अपनी सर्जरी स्वीकार की थी। इस बीच उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसके बाद से फैंस सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। लोग यकीन नहीं मान पा रहे कि एक वक्त पर राखी सावंत इतनी ज्यादा खूबसूरत थी।

एक्ट्रेस का लुक देख फैंस हुए सरप्राइज
राखी सावंत का ये क्लिप उनकी पहली फिल्म 'अग्निचक्र' का है। जिसमें गोविंदा, नसीरुद्दीन शाह, डिंपल कपाड़िया, अनुपम खेर समेत कई अन्य बड़े कलाकारों ने अभिनय किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी एकदम फिट और स्टनिंग लग रही हैं। वहीं फैशन सेंस के मामले में भी उस दौरान में राखी बाकि एक्ट्रेसेस से काफी आगे थीं।
फैंस ने कहा-'सर्जरी क्यों कराई?'
वहीं अब सोशल मीडिया पर उनका ये लुक देखकर फैंस दंग रह गए तो कुछ उन्हें पहचान ही नहीं पाए। फिलहाल इस वीडियो पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने उनके लुक की तारीफ करते हुए लिखा, 'उन्हें किसी सर्जरी की जरूरत नहीं थी।' वहीं एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि लोगों ने जानबूझकर उन्हें सर्जरी करवाने की सबसे खराब सलाह दी।" एक ने लिखा, 'इतनी सुंदर होने के बावजूद भी सर्जरी क्यों कराई?' खैर वीडियो में राखी सावंत के लुक के अलावा उनकी शानदार एक्टिंग की भी फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications