'मुझे फ्रिज में नहीं जाना...' राखी सावंत के लिए मुसीबत बनी शादी! रोते-बिलखते हुए आदिल पर लगाए गंभीर आरोप

राखी की मां के निधन के बाद एक आदिल ही थे, जो एक्ट्रेस को संभालते दिखे थे। ऐसे में फैंस की नजरों में वे हीरो बन गए। लेकिन आदिल को हीरो से जीरो बनने में उस वक्त समय नहीं लगा, जब राखी ने उनकी कच्चा चिट्ठा फैंस के सामने खोला

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Crying: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत की जिंदगी में इन दिनों भूचाल आया हुआ है। राखी ने शादी क्या की.. मानो जिंदगी में तकलीफों के बादलों ने एंट्री मार ली। बीते दिनों राखी सावंत ने अपनी मां को खोया। एक्ट्रेस की मां ब्रेन ट्यूमर और कैंसर से जूझ रही थीं। ऐसे में मां के निधन से राखी पर मानो दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा। ऐसे में मां के निधन के ठीक अगले दिन उनके पति आदिल दुर्रानी राखी को संभालते नजर आए। फैंस भी खुश थे, कि मुश्किल वक्त में आदिल ने राखी का हाथ थामा हुआ है। लेकिन अब राखी सावंत एक बार फिर रोती-बिलखती नजर आ रही हैं। आइये जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?

रोती-बिलखती दिखीं राखी सावंत

रोती-बिलखती दिखीं राखी सावंत

मां की मौत के बाद राखी सावंत कितनी बुरी तरह से परेशान हैं, सोशल मीडिया पर कई वीडियोज इस बात की गवाही दे रहे हैं। राखी सावंत का तब भी रो-रोकर बुरा हाल था। ऐसे में परिवार में भाई-बहनों के होने के बावजूद भी राखी सावंत अकेली पड़ गई थीं। लेकिन उनके मुश्किल वक्त में आदिल दुर्रानी राखी को संभालते हुए नजर आए। ऐसे में आदिल फैंस की नजरों में हीरो बन गए। लेकिन आदिल को हीरो से जीरो बनने में उस वक्त देरी नहीं लगी, जब राखी ने उनका कच्चा चिट्ठा फैंस के सामने खोल कर रख दिया।

'आदिल ने धोखा दिया'

'आदिल ने धोखा दिया'

दरअसल, सोशल मीडिया पर राखी सावंत के कई क्लिप वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे फूट-फूटकर रोती दिख रही हैं। पहले वीडियो में राखी ने कहा कि इंडस्ट्री में आकर मेरा इस्तेमाल हुआ। मैं किसी की सीढ़ी नहीं बनना चाहती। आदिल ने मुझे धोखा दिया है। मैं नहीं चाहती कि आदिल के इंटरव्यू लें। उसने कुरान पर मुझे धोखा ना देने की कसम खाई थी। लेकिन धोखा दिया।

'मैंने उसे खून दिया है'

एक और क्लिप में राखी ने कहा कि मेरा खुदा सच्चा है। मैंने सच्चाई से इस्लाम कुबूल किया है। आदिल मेरे साथ सच्चा नहीं है ऐसे में किसी के साथ लॉयल नहीं हो सकता। मैंने अपना खून दिया है। आदिल तुम मुझे तलाक नहीं दे सकते। मुझे धमकी भी मत देना। तम तलाक नहीं ले सकते हो। आपने मेरी शादी को खामोश रखवाया ताकि अफेयर्स कर सको।

'पर्दा फाश कर दूंगी'

'पर्दा फाश कर दूंगी'

राखी ने कहा कि खुदा एक एक आंसू का बदला लेगा। मैं अपनी शादी के लिए लड़ना जानती हूं। मैं वॉर्निंग दे रही हूं कि पर्दा फाश कर दूंगी। मैं लड़की को बोल रही हूं कि मेरे और आदिल के बीच में मत आओ। आदमी तो होता ही कुत्ता है। लेकिन औरत को तो सोचना चाहिए। आदिल ने कहा कि मैंने आदिल को 10 मौके दिए। आदिल सुधर जाओ।

'मुझे फ्रिज में नहीं रहना'

एक और वीडियो में राखी किसी मुस्लिम महिला से बात कर रही हैं। महिला ने बुर्का पहना हुआ है। इसमें राखी कहती हैं कि मैंने इस्लाम कुबूल करके क्या गलती कर दी। मुझे फ्रिज में नहीं जाना है। मैं घर बसाना चाहती हूं। मां बनना चाहती हूं। अब राखी के इस वीडियो पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि राखी बहुत अच्छी एक्टिंग कर रही है। एक अन्य ने कहा कि आज मुझे राखी पर तरस आ रहा है।

Recommended Video

    Rakhi Sawant पति Adil Durrani के साथ हनीमून नहीं Umrah के लिए जाएंगी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+