'देश की गद्दार है दीदी...', अब राखी सावंत ने वीडियो शेयर कर कंगना को लताड़ा

मुंबई, 13 नवंबर: 'देश की आजादी' को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में जो बयान दिया है, उस पर पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग कंगना को मिले पद्म श्री अवार्ड को वापस लिए जाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। तो वहीं, कंगना का बयान कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत को भी बिलकुल पसंद नहीं आया। राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कंगना रनौत की क्लास लगाई है।

कंगना रनौत को राखी सावंत ने लताड़ा

कंगना रनौत को राखी सावंत ने लताड़ा

कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर कंगना रनौता का वीडियो पोस्ट कर उन्हें गद्दार बताया है। राखी ने जो इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है उसमें कंगना माइक लेकर बोल रही हैं, लेकिन उनके आवाज की जगह कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनाई दे रही है। वीडियो को साझा करते हुए राखी ने लिखा है, देश की गद्दार है दीदी...

Recommended Video

    Kangana Ranaut के 'भीख' वाले बयान पर भड़कीं Rakhi Sawant, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    वरुण गांधी ने लगाई थी क्लास

    वरुण गांधी ने लगाई थी क्लास

    इससे पहले पीलीभीत से सांसद व भारतीय जनता पार्टी के नेता वरुण गांधी ने भी कंगना रनौत की क्लास लगाई थी। वरुण गांधी ने कंगना का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। इस सोच को मैं पागलपन कहूँ या फिर देशद्रोह?'

    कंगना के बयान पर तेज प्रताप ने कसा तंज

    कंगना के बयान पर तेज प्रताप ने कसा तंज

    देश की आजादी को लेकर दिए कंगना रनौत के बयान पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांगना के बयान पर आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने ट्वीट किया है कि, 'जब कुछ लोग अंग्रेजों से माफी मांग रहे थे तब देश के वीर फांसी का फंदा चूम रहे थे तो यह कह कर की देश को आजादी 2014 के बाद मिली है देश के खातिर शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को तो अपमानित ना करें अगर वह देश के खातिर बलिदान ना देते तो आज भी किसी अंग्रेज के घर में जूते चप्पल साफ कर रहे होते।'

    कंगना के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन

    कंगना के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन

    कंगना रनौत द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद लोग सड़क पर उतर आए है और उनके खिलाफ प्रदर्शन करे रहे है। इतना ही नहीं, कुछ जगहों पर कंगना का पुतला भी फूंका गया है। तो वहीं, कंगना रनौत से पद्म श्री वापस लिए जाने की मांग भी तेज हो गई है। इतना ही नहीं, राजस्थान के चार शहरों जोधपुर, जयपुर, उदयपुर और चूरू में कंगना के खिलाफ महिला कांग्रेस की ओर से केस दर्ज कराया गया है।

    1947 में मिली आजादी को कंगना ने बताया था 'भीख'

    1947 में मिली आजादी को कंगना ने बताया था 'भीख'

    कंगना रनौत ने 'टाइम्स नाऊ के समिट 2021' बोलते हुए कहा, सावरकर, रानी लक्ष्मीबाई, नेता सुभाषचंद्र बोस, ये सभी जानते थे कि खून बहेगा लेकिन यह भी याद रहे कि कोई हिंदुस्तानी किसी हिंदुस्तानी का खून ना बहाए। यकीनन, उन्होंने आजादी की कीमत चुकाई। पर वो आजादी नहीं थी वो भीख थी, जो आजादी मिली है वो 2014 में मिली है। कंगना की इस बात पर एंकर ने कहा कि इसलिए सब आपको कहते हैं कि आप भगवा हैं। इस पर कंगना ने कहा, 'अभी इस बात के लिए मुझ पर 10 केस और होने वाले हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+