Rakhi Sawant ने आदिल से तलाक का मनाया जश्न, बीच सड़क पर लाल जोड़ा पहन ढोल-नगाड़ों पर झूम उठीं ड्रामा क्वीन

राखी सावंत ने आदिल संग हुए तलाक फाइनल हो गया। ड्रामा क्वीन ने देर रात ब्रेकअप पार्टी दी। जिसकी वीडियो हर तरफ सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Rakhi Sawant Breakup Party: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी आदिल खान दुर्रानी संग शादी टूटी थी। लेकिन कानूनी तौर पर दोनों का तलाक होना बाकी थी। अब राखी सावंत ने मीडिया को बताया कि, आदिल खान से उनका तलाक फाइनल हो गया है।

राखी सावंत ने दी ब्रेकअप पार्टी
हाल ही में राखी सावंत मुंबई लौंटी। एक्ट्रेस का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बीती रात राखी लाल लहंगे में डांस करती हुई नजर आईं। इसी के साथ उन्होंने मीडिया के सामने खुलासा किया कि, आदिल से तलाक अब फाइनल हो चुका है। जिसके बाद से एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

Rakhi Sawant

आदिल संग फाइनल हुआ तलाक
वायरल वीडियो में राखी सावंत कह रही हैं कि, 'हां मेरा फाइनली तलाक हो रहा है और ये मेरी ब्रेकअप पार्टी है। लोग अपने तलाक से उदास होते हैं लेकिन मैं बहुत खुश हूं। चलो शुरू करो।' बीच सड़क पर लाल लहंगा पहने राखी ढोल नगाड़े पर डांस करती नजर आईं। इसके आगे राखी सावत सिर पर दुपट्टा लेकर झूमती हुई दिखीं। उनके चेहरे पर तलाक की खुशी साफ नजर आ रही है।

शादी टूटने पर इमोशनल हुईं राखी
लेकिन इस खुशी और हंसी के पीछे राखी सावंत का दर्द छिपा था। बाद में उनका एक और वीडियो सामने आया जिसमें शादी टूटने की वजह से राखी काफी इमोशनल नजर आईँ। वीडियो में राखी कहती हैं कि, 'जो मेरे साथ हुआ उसे आप नहीं समझ सकते हैं, मेरा दर्द सिर्फ में ही समझ सकती हूं आप नहीं, आपके पास परिवार है, मेरे पास कोई नहीं है मैंने परिवार और पति खोया है। हंसना बंद करो मुझपर आप लोग।'

आदिल पर लगाए थे आरोप
राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। दोनों की रोमांटिक वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती थी। पिछले साल राखी और आदिल ने गुपचुप कोर्ट मैरिज कर ली थी। लेकिन शादी के एक महीने बाद ही अनबन की खबरें सामने आने लगी थी। इतना ही नहीं राखी ने आदिल पर धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया फिलहाल वह इस वक्त जेल में बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+