सलमान खान ने भरे राखी सावंत के हॉस्पिटल बिल, मुश्किल हालातों पर पहली बार एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इस वक्त आराम कर रही हैं। भले ही वो पैपराजी से दूर हैं मगर फैंस को पल पल की अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस काफी बुरे दौर से गुजरी हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया और बिग बॉस में हो रहे घमासान के बारे में बात भी की।
राखी सलमान खान की काफी रिस्पेक्ट करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने टेली टॉक को दिये इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान ने उनके सारे मेडिकल बिल भरे हैं। सर्जरी से गुजरने के बाद उन्होंने इस बारे में पहली बार बात की है। इस दौरान उन्होंने मुश्किल दौर के बारे में अपना हाल भी बयां किया है।

राखी ने कहा कि डॉक्टर्स को पहले तो लगा कि मुझे हार्ट अटैक आया था मगर फिर बाद में जब जांच की तो पता चला कि मेरे पेट में 10 सेंटीमीटर का ट्यूमर था। मैं हमेशा से सोचती थी कि मेरे पेट में इतनी एसिडिटी क्यों होती है। इलाज के बाद उन्होंने मेरे पेट का ट्यूमर हटा दिया।
इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि सलमान खान ने मेरा बहुत साथ दिया। वो बिना बोले आगे आए और मेरे लंबे चौड़े मेडिकल बिल्स भरने में हेल्प की। उन्होंने मेरे बिल्स भरे। मेरे एक्स हसबैंड रितेश भी मेरे साथ मजबूती से खड़े रहे।
राखी ने कहा कि वे कभी मां नहीं बन सकतीं मगर वे सरोगेसी के जरिये मां बनने के बारे में सोचेंगी जरूर। राखी ने आगे कहा कि उन्हें वारिस तो चाहिए ही। मैं विक्की डोनर जैसा ही कुछ प्लान करूंगी या फिर कुछ सोचूंगी। इसके बाद राखी ने अपने एक्स पति आदिल दुर्रानी पर भी गुस्सा निकाला। राखी ने कहा कि उसने मेरा फोन हैक करवाया। अपने न्यूड वीडियोज को लीक करके मेरे ही खिलाफ केस डाल दिया। वो मुझपर ब्लेम डाल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications