दोबारा नजर आया राखी सावंत का कातिलाना लुक, कहा- जा रही हूं दुबई और ये कोई ड्रामा नहीं लेकिन......
Rakhi Sawant New Video: राखी सावंत अपने पति आदिल खान दुर्रानी संग चल रहे विवाद के बीच दुबई में अपनी एक्टिंग अकादमी खोलने की प्लानिंग में हैं। इसकी अलावा वह म्यूजिक वीडियो भी शूट कर रही हैं।

Rakhi Sawant New Video: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत की पर्सनल लाइफ इस समय काफी मुश्किलों से गुजर रही है। एक तरफ जहां कुछ दिनों पहले राखी सावंत की मां की मौत हो गई थी वहीं दूसरी तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी भी मुसीबतों से घिर गई हैं। दरअसल राखी सावंत का कहना है कि उनके पति आदिल खान दुर्रानी एक धोखेबाज है और वह उनके पैसे और गहने लेकर भाग गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं राखी ने आरोप लगाया है कि शादी के बैद से आदिल का किसी तनु चंदेल नाम की लड़की के साथ अफेयर चल रहा था और वह लड़की आदिल के बच्चे की मां भी बनने वाली है। आदिल खान दुर्रानी को फिलहाल न्यायिक हिरासत मिली है और राखी कैमरे पर इंसाफ की गुहार लगाती नजर आ रही हैं। हालांकि इस मुश्किल दौर में राखी ने खुद को संभाल लिया है और वह काम पर वापस लौटनी चाहती है। ऐसे में उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह दोबारा से बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं।
राखी सावंत ने खुद को संभाला
राखी सावंत पिछले काफी समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बहुत परेशान चल रही थीं। हाल ही में वह अपने ससुराल वालों से मिलने के लिए मैसूर भी पहुंची थीं। हालांकि राखी के ससुराल वालों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया और न ही उन्हें घर में घुसने दिया। लेकिन अब राखी ने खुद को संभाल लिया है और वह अपने काम पर वापस लौट आई हैं। खबर है कि राखी सावंत इस समय एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रही हैं।
दुबई जा रही हैं राखी सावंत
सिर्फ इतना ही नहीं राखी अपने पति आदिल खान दुर्रानी संग चल रहे विवाद के बीच दुबई में अपनी एक्टिंग अकादमी भी खोलने की प्लानिंग में हैं। इस अकादमी में उन लोगों को ट्रेनिंग दिया जाएगा जो बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इस काम के लिए लिए राखी दुबई रवाना हो चुकी हैं। आपको बता दें कि जब राखी की मां बीमार थीं, उस समय भी उन्होंने इस अकादमी को खोलने की बात पैपराजी को बताई थी। लेकिन अब जाकर उनका ये सपना साकार हो रहा है।
राखी दोबारा शुरू कर रही हैं अपना करियर
इसी बीच राखी सावंत को दुबई जाने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पैपराजी से बात करते हुए राखई ने कहा- मैंने दुबई के अल करामा में एक एक्टिंग अकादमी खोलने की प्लानिंग की है, जो गल्फ और अन्य देशों के इच्छुक एक्टर्स को बॉलीवुड में काम करने के लिए ट्रेनिंग देगी। राखी ने आगे कहा- मेरे खुदा मेरे साथ हैं। मैं अब अब शुरू हो चुकी हूं। मैं करियर में खूब आगे जाऊंगी और हल्ला बोल करूंगी।
राखी ने कहा- पति का जेल जाना कोई ड्रामा नहीं
राखी सावंत ने पैपराजी के सामने कहा- पति का बिछड़ना, जेल जाना कोई ड्राम नहीं है। मेरा खुदा सब जानता है। खुदा अब सब कुछ सही करेगी। मैं कोई ड्रामा नहीं कर रही हैं। अब मैं अपने करियर पर वापस ध्यान देना चाहती हूं, इसलिए दुबई जा रही हूं।

लोगों ने राखी के लिए कही ऐसी बात
आपको बता दें कि राखी सावंत इन दिनों जो कुछ भी कर रही हैं उसे देखने के बाद कुछ लोग तो उनका साथ दे रहे हैं लेकिन कई लोग उन्हें ताने भी मार रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वह सिर्फ ड्रामा कर रही हैं। जानकारी के अनुसार राखी इन दिनों लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications