'उसने मुझे धमकी दी मेरा सब ले लिया', Rakhi Sawant की बेस्टफ्रेंड राजश्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए आरोप

Rakhi Sawant And Rajshree Controversy: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों आदिल खान दुर्रानी से हुए झगड़े को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में आदिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद राखी ने उन पर पलटवार किया। वहीं अब उनकी बेस्ट फ्रेंड राजश्री ने राखी सावंत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

राखी पर बेस्टफ्रेंड ने लगाए आरोप
राखी सावंत की दोस्त राजश्री ने शिकायत दर्ज कराने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए। राजश्री ने मीडिया के सामने राखी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। राजश्री ने कहा कि राखी ने कभी उनकी आर्थिक रूप से सहायता नहीं की बल्कि वह उन्हें हमेशा पैसा देती थी।

Rakhi Sawant

'मेरी गाड़ी ली कपड़े भी मेरे लिए'
विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम में शेयर किए गए वीडियो में राजश्री ने कहा कि, 'उसने मेरी गाड़ी ली, कपड़े भी मेरे लिए, रात का खाना यहां तक कि उसकी गाड़ी में भी पेट्रोल मैनें डलवाया है। अगर मैने कोई पर्स भी खरीदा हैं तो वो भी राखी ने मुझसे मांगा लिया। मैंने सोचा कोई नहीं लेले लेकिन मुझे लगता है अब तो बस मेरी किडनी बची है जो राखी ने नहीं ली हैं।'

राखी ने राजश्री को दी थी धमकी
इतना ही नहीं राजश्री ने खुलासा किया कि राखी सावंत उन्हें धमकी देती थी। राजश्री ने आगे कहा, 'राखी कुत्ते की तरह सू करके किसी के भी ऊपर चढ़ जाती है। वो किसी को भी धमकी दे सकती है, वो किसी का भी कैरेक्टर खराब कर सकती हैं। उसने मुझे धमकी दी है अगर मैने मीडिया के सामने मुंह खोला तो वो मेरे सैलून के बारे में उल्टा सीधा बोलेगी।'

आदिल ने राखी पर लगाए आरोप
बता दें कि, हाल ही में राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही उन्होंने राखी की एक-एककर पोल खोली। आदिल ने राखी पर आरोप लगाए थे कि उन्हें अपनी मां के निधन से कोई फर्क नहीं पड़ा। जिस दिन उनकी मां का निधन हुआ है वह देर रात मजे से बिरयानी खा रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+