Salman Khan की शादी के लिए राखी सावंत ने मांगी मन्नत, चप्पल ना पहनने की खाई कसम, बोलीं- 'देश को बच्चे दो'

Rakhi Sawant Viral Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर लोगों की अटेंशन पाने के लिए ऐसी हरकतें करती हैं जिससे फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। लेकिन हाल ही में राखी ने कुछ ऐसा कर डाला जिससे एक बार फिर सलमान खान की शादी चर्चा में आ गई।

राखी सावंत ने मांगी सलमान खान की शादी की मन्नत
हाल ही में राखी सावंत को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह नंगे पैर चलती हुई नजर आईं। जब पैपराजी ने उसने पूछा कि तो राखी कहती हैं कि, 'मेरी मन्नत है, मैं श्रीलंका, दुबई से बिना चप्पल के आई की सलमान खान की शादी हो जाए. मैं तब तक चप्पल नहीं पहनूंगी'।

Rakhi Sawant

एयरपोर्ट पर नंगे पैर चलीं ड्रामा क्वीन
इसके बाद राखी सावंत अपनी कार में बैठती हैं और कहती हैं, 'अरे सभी देखो मेरे पैर छिल गए। सलमान खान जी आप जल्दी से शादी कर लो, ये देखो मेरे पैर छिल गए। आप शादी करो और बच्चे दो, हमारे देश को भी बच्चे दो। मैं श्रीलंका और दुबई से आपके लिए नंगे पैर आई हूं।' खैर राखी सावंत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी इस हरकत को देखकर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
राखी सावंत की इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'फिर तो ये मरते दम तक चप्पल नहीं पहनेगी'। वहीं एक ने लिखा- 'राखी पागल हो गई है। कुछ भी करती रहती है। वहीं कई लोग हंसने वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं'। वहीं एक ने लिखा, राखी की चप्पल टूट गई होगी तभी कैमरा में आने के लिए ये सब ड्रामा कर रही है। वहीं कुछ फैंस ने सलमान खान की शादी पर सहमति जताई।

आदिल से तलाक का मनाया था जश्न
बता दें कि, हाल ही में राखी सावंत ने मीडिया के साथ आदिल से हुए ब्रेकअप का जश्न मनाया था। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। दरअसल, राखी और आदिल के तलाक की प्रक्रिया लंबे समय चल रही थी लेकिन अब जल्द ही कानूनी तौर पर दोनों अलग हो जाएंगे। वहीं राखी सावंत भी अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+