लंदन से भारत लौटते ही राखी सावंत की हुई ऐसी हालत, लोगों ने कहा- कौन से झाड़ में उलझ कर आई हो?

Rakhi Sawant Viral Video: लंदन से घूमकर वापस आने के बाद के एक वीडियो क्लिप में राखी सावंत काफी अजीबोगरीब हरकत करती नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

Rakhi Sawant Viral Video: अपने अतरंगी बातों से लोगों को फुल एंटरटेन करने वालीं सोशल मीडिया क्वीन और एक्ट्रेस राखी सावंत हमेशा अपनी अनोखी स्टाइलिंग के चलते सुर्खियों में छा जाती हैं। फिलहाल राखी सावंत का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अजीब से लुक में नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत पिछले कुछ दिनों से लंदन में थीं। हालांकि अब वह भारत लौट आई हैं और मुंबई वापस लौटते ही उनकी हालत कुछ बिगड़ी हुई नजर आ रही है। लंदन से घूमकर वापस आने के बाद के इस वीडियो क्लिप में राखी काफी अजीबोगरीब हरकत करती नजर आ रही हैं, जिसे देखने के बाद लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

लंदन से लौट आईं राखी सावंत

लंदन से लौट आईं राखी सावंत

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले राखी सावंत छुट्टियां बिताने के लिए लंदन पहुंची थीं। हालांकि अब वह वापस मुंबई लौट आई हैं लेकिन घर लौटते ही उनकी एक अजीबोगरीब हरकत लोगों के सामने आई है। जैसे ही राखी लंदन से मुंबई लौटीं तो पैपराजी से उन्हें घेर लिया। उनके चाल-ढाल को देखकर सभी लोग हैरान हो गए हैं। साथ की उनका लुक देखकर भी लोगों की हंसी छूट गई।

राखी सावंत का दिखा अतरंगी अवतार

राखी सावंत का दिखा अतरंगी अवतार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत ने शॉर्ट्स और पोलो टी-शर्ट पहनी हुई है। साथ ही राखी के सारे बाल बिखरे हुए नजर आ रहे थे। राखी के बालों को देखकर ऐसा लग रहा था कि तेज हवा का झोंका आया हो और सब तितर-बितर हो गया हो। इसके अलावा राखी ने दो बड़े-बड़े रबड़बैंड अपने हाथों में पहन रखे थे। राखी की ये हालत देखकर पैपराजी ने उनसे कहा- हमने आपको बहुत मिस किया।

राखी ने बताया लंदन के ट्रिप के बारे में

राखी ने बताया लंदन के ट्रिप के बारे में

पैपराजी की बात सुन राखी सावंत ने कहा- अब लौट आई मैं लंदन से। वहीं राखी ने खुद को लंदन की क्वीन कहा। फिर पैपराजी ने उनसे पूछा कि कहां-कहां घूमे उधर? राखी ने बताया- लंदन आई, जैसे कि यहां बिग बॉस की आंख है। फिर एक लंदन ब्रिज है। फिर लंदन की एक क्वीन है वहां पर...।

बिल्ली से बात करने लगीं राखी सावंत

बिल्ली से बात करने लगीं राखी सावंत

इतने में एक बिल्ली उनके पैरों के पास आ जाती है तो वह उससे भी बात करने लग जाती हैं। राखी बिल्ली को दिखाते हुए कहती हैं- देखो क्वीन को देखते ही पहचान गई। बिल्ली-बिल्ली को पहचान गई। राखी की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग जोर जोर से हंसने लगते हैं। राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों ने राखी का उड़ाया मजाक

लोगों ने राखी का उड़ाया मजाक

ऐसे में राखी बिल्ली से कहती हैं- हां मैं ही तुम्हारी रानी हूं। तुम कैसी हो? वहीं, बिल्ली इधर से उधर भागती हुई दिखाई देती है। राखी सावंत के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये दीपक कलाल को याद करने की कोशिश कर रही है। वहीं एक और यूजर ने राखी के बालों पर कमेंट करते हुए लिखा है- कौन से झाड़ में उलझी थी। वहीं एक यूजर ने लिखा है- हिंदी हॉरर मूवी की चुड़ैल लग रही हो। लंदन की हवा लग गई है इन्हें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+