'देखना मैं वापस आऊंगी....' राखी सावंत पर टूटा दुखों का पहाड़, क्या होश में लाने के लिए ऑडियो सुना रहे डॉक्टर?
हाल ही में सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत को लेकर फैंस परेशान हैं क्योंकि खबरें हैं कि वे अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिनों एक्स पति रितेश ने एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर अपडेट जारी किया था और बताया कि उनकी यूट्रस में ट्यूमर है, जो कैंसर भी हो सकता है। अब एक्ट्रेस का एक ऑडियो सामने आया है, जो काफी हैरान कर देने वाला है।
ऑडियो में राखी को अस्पताल से रोते-बिलखते देखा जा सकता है। राखी काफी रो रही हैं और फैंस से कह रही हैं कि वे जल्द ही वापस लौटेंगी। इस ऑडियो में राखी शनिवार को अपनी सर्जरी होने की बात भी बोल रही हैं।

मशहूर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने राखी सावंत की इस ऑडियो को शेयर किया है। इसमें राखी बहुत रो रही हैं। बोल रही हैं कि मुझे कुछ नहीं होगा मैं एक फाइटर हूं जो लड़ के वापस आऊंगी। कुछ भी नहीं होगा। फिर से मैं नाचूंगी और गाऊंगी। फिर से लोगों को एंटरटेन करूंगी।
राखी ने कहा कि मुझे नहीं पता मैं डांस कर रही थी और घर आकर बेहोश हो गई। रितेश जी मुझे तुरंत अस्पताल लेकर गए। अचानक पता चला कि मेरे पेट में ट्यूमर है। मैं फिर से ठीक होकर आऊंगी हर जगह नाचूंगी। कुछ भी नहीं होगा। ट्यूमर बाहर आएगा सर्जरी करके। 10 सेंटीमीटर बहुत बड़ा होता है। बहुत सारी चीजें होती हैं।
इसके बाद राखी ने कहा कि शनिवार को डॉक्टर्स मेरी सर्जरी करेंगे। मैं बचपन से लेकर अभी तक बहुत सारे तूफानों से लड़ी हूं और आगे भी लड़ूगी। मेरी मां मेरे साथ हैं और मुझे कुछ भी नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications