ब्वॉयफ्रेंड आदिल संग दुल्हन के भेष में दिखीं राखी सावंत, यूजर बोले- हो गई शादी!
हाल ही में राखी और आदिल दुबई में एक अवॉर्ड शो में नजर आए, जिसमें राखी दुल्हन की तरह सजी हुईं नजर आ रहीं हैं। राखी का ये रूप देखने के बाद यूजर दावा कर रहे हैं कि आदिल और राखी ने शादी कर ली है।
मुंबई, 21 जून: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। राखी को उनके ब्वॉयफ्रेंड आदिल के साथ अकसर स्पॉट किया जाता है। कभी डांस करते हुए, तो कभी रोमांस करते हुए.. राखी ब्वॉयफ्रेंड आदिल संग अच्छा-खासा टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में राखी और आदिल दुबई में एक अवॉर्ड शो में नजर आए, जिसके बाद से राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। राखी इस वीडियो में काफी सजी धजी हुई नजर आ रहीं हैं, जिसके बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। इस बीच राखी की शादी के दावे तक किए जा रहे हैं।

दुल्हन की तरह सजीं राखी
अवॉर्ड शो के दौरान राखी ब्लू कलर के लहंगे में नजर आईं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हैवी ज्वेलरी कैरी की है। राखी के इस वीडियो में उनके अवतार को देखकर यूजर्स ने ऐसा दावा किया कि उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल संग शादी कर ली है। हालांकि, राखी ने ऐसा कोई स्टेटमेंट नहीं दिया।
वीडियो को दिया ये कैप्शन
राखी ने ये वीडियो सोशल खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में राखी ने लिखा है, 'मैं दुबई में हूं, मुझे बेस्ट एंटरटेनर का अवॉर्ड मिला है।' राखी को वीडियो पोस्ट करने की देरी ही थी कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया।

बीते दिनों वायरल हुआ था वीडियो
बता दें कि राखी सावंत सोशल मीडिया का खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड आदिल संग उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे बीच सड़क पर उनके साथ डांस करती नजर आईं। इतना ही नहीं, राखी का ये वीडियो देखकर यूजर्स ने उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल भी किया।

आदिल संग रिलेशनशिप में हैं राखी
राखी का सुर्खियों में रहना कोई नई बात नहीं है। फिलहाल राखी दुबई के बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी संग रिलेशनशिप में हैं। राखी आदिल के साथ काफी खुश दिखाई देती हैं। सोशल मीडिया पर भी वे ब्वॉयफ्रेंड के साथ अकसर फोटोज और वीडियोज शेयर करती हुई दिखाई देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications