'ससुर बनकर सिर पर खड़े हो जाते हो....', सेल्फी लेने के चक्कर में राखी सावंत के साथ हुआ ये सब और फिर....

Rakhi Sawant New Video: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर छाई हुई हैं। राखी सावंत के पति आदिल खान के जेल से जमानत पर बाहर आते ही दोनों के बीच जमकर विवाद शुरू हुआ है। इन विवादों में घिरे होने के बावजूद राखी सावंत उमराह करने के लिए भी चली गई थीं। उमराह कर मुंबई लौटने के बाद अचानक वह इस्लाम को लेकर कई तरह की बातें करने लगी थीं। वह अबाया पहनकर घूमने लगी थीं और अपने आप को राखी की जगह फातिमा भी कहने लगी थीं। इन दिनों राखी सावंत का अंदाज बहुत ही अलग नजर आने लगा है। हाल ही में राखी सावंत को एक शख्स पर गुस्सा आ जाता है और वह उस शख्स को सबके सामने डांट देती हैं।

फैन पर भड़क गईं राखी सावंत
राखी सावंत का लेटेस्ट वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। राखी सावंत ने अब बुर्का उतार दिया है और अपने लंबे बाल भी काट लिए हैं। फिलहाल राखी सावंत जीन्स और शर्ट में नजर आ रही हैं। आमतौर पर राखी सावंत अपने फैंस के साथ बहुत ही कूल नजर आती हैं। वह कभी भी फैंस के साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने के लिए मना नहीं करती हैं लेकिन इस बार वह काफी गुस्से में नजर आईं। ऐसे में उन्होंने सेल्फी ले रहे एक शख्स को डांट भी दिया।

rakhi sawant

सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ ये सब
वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में एक शख्स उनके काफी करीब आ जाता है। ऐसे में राखी सावंत उस पर गुस्सा हो जाती हैं और उसे सबके सामने काफी तेज डांट देती हैं। राखी उस शख्स को बात सुनाने से भी पीछे नहीं हटती हैं।

राखी ने कहा- ससुर बनकर सिर पर खड़े हो
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल रही हैं। इसी बीच वहां मौजूद पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने लगते हैं। तभी एक शख्स उनके साथ सेल्फी लेने के चक्कर में राखी के काफी करीब आ जाता है। ऐसे में राखी सावंत काफी गुस्सा हो जाती हैं और कहती हैं- थोड़ा सांस तो लेने दीजिए, ससुर बनकर सिर पर खड़े हो जाते हैं।

लोगों ने राखी के वीडियो पर किया कमेंट
राखी की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी पैपराजी हंसने लगते हैं। लोग राखी सावंत के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि राखी कितना भी गुस्सा हो जाएं लेकिन उनकी बातें हमेशा हंसा ही देती हैं। वहीं कई लोगों ने राखी का लुक देखने के बाद उनका मजाक भी उड़ाया है। लोगों का कहना है कि बड़ी जल्दी राखी ने बुर्का छोड़ दिया और अपने असली रूप में वापस आ गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+