'बिग बॉस-15 में चलोगे क्या...', राखी सावंत ने पति रितेश से पूछा सवाल तो मिला ये जवाब, देखिए वीडियो
'बिग बॉस-15 में चलोगे क्या...', राखी सावंत ने पति रितेश से पूछा सवाल तो मिला ये जवाब, देखिए वीडियो
मुंबई, 25 नवंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट राखी सावंत ये कई बार कह चुकी हैं कि उनकी चाहत है कि उनके पति रितेश एक बार दुनिया के सामने आए। राखी के अलावा राखी सांवत के फैंस भी उनके पति को देखना चाहते हैं। खैर राखी सांवत और उनके फैंस का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। राखी सावंत ने एक नए प्रोमो वीडियो में खुलासा किया कि उनके पति रितेश आखिरकार उनके साथ बिग बॉस 15 में आएंगे। राखी सावंत प्रोमो वीडियो में पति से पूछती दिख रही हैं कि 'बिग बॉस-15 में चलोगे क्या...'

'मैं चाहती हूं मेरा पति सबके सामने आए...'
राखी सावंत के इस प्रोमो वीडियो को वूट और कलर्स चैनल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। प्रोमो वीडियो की शुरुआत बिग बॉस-14 से राखी सावंत की कही कुछ बातों से होती हैं, जिसमें राखी बिग बॉस के घर के अंदर रोती नजर आ रही हैं और कहती हैं ''मैं चाहती हूं मेरा पति एक बार सबके सामने आए।''

'खत्म हुआ मेरा और आपका इंतजार, पूरी दुनिया रितेश को BB15 में देखेगी'
वहीं वीडियो के आगे बढ़ने पर राखी सावंत कहती हैं कब तक ''मैं आपका इंतजार करूं'' और फिर हंसने लगती हैं। जिसके बाद राखी सावंत कहती हैं, ''आपका और मेरा इंतजार खत्म हुआ क्योंकि पूरी दुनिया रितेश को बिग बॉस 15 में देखेगी। " हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि राखी अपने पति रितेश के साथ बतौर गेस्ट आएंगी या शो में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में प्रवेश करेंगी।

राखी ने पति से पूछा- 'बिग बॉस-15 में चलोगे क्या...?
राखी सावंत वीडियो में एक ऐसे शख्स से बात करती हैं, जिसका चेहरा वीडियो में नहीं दिखाया जा रहा है। वीडियो के प्रोमो के मुताबिक वह शख्स कोई और नहीं बल्कि राखी के पति रितेश हैं। राखी रितेश से पूछती हैं, ''बिग बॉस-15 में चलोगे या नहीं मेरे साथ''। रितेश फिर उसे जवाब देता है, जरूर। राखी ये सुनकर शर्मा जाती हैं।
Voot ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है, ''आने वाले हैं हमारी ड्राम क्वीन राखी सावंत के पिया जी, BB15 के मंच पर। उठने वाला है सवालों पर से पर्दा। क्या आप एक्साइटेड हैं।''

2019 में राखी ने किया था अपनी शादी का खुलासा
2019 में राखी सावंत ने बताया था कि उसने एक निजी समारोह में रितेश नाम के एक एनआरआई से शादी कर ली है। राखी ने जब इस बात का खुलासा किया तो वह ब्राइडल लुक में थी। लेकिन राखी ने अपने पति की तस्वीर शेयर नहीं की थी।
स्पॉटबॉय के मुताबिक राखी सावंत ने कहा था, "मैं डर गई थी, हां मैंने शादी कर ली है। मैं आज आपके साथ खबर की पुष्टि कर रहीं हूं।''

'भगवान को धन्यवाद की उसने मुझे इतना शानदार पति दिया...'
स्पॉटबॉय से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा था, "उसका नाम रितेश है और वह यूके में है। वास्तव में वह शादी के बाद जल्द ही अमेरिका चला गया था। मेरा वीजा चल रहा है और मैं उसके साथ वहीं चली जाऊंगी। बेशक, मुझे भारत में जो कुछ भी मिलेगा, मैं काम करना जारी रखूंगा, इसलिए उसके साथ मैंने बात कर ली है। मैं हमेशा से टीवी शो का निर्माण करना चाहती थी और मुझे लगता है कि मेरा लंबे समय से चला आ रहा सपना अब पूरा होगा। मैं यीशु (भगवान) को धन्यवाद देती हूं कि उसने मुझे इतना शानदार पति दिया।''












Click it and Unblock the Notifications