'बीवी तो तेरी ही थी...' एक्स हसबैंड आदिल या राखी सावंत, किसका हुआ पर्दाफाश? लीक प्राइवेट ऑडियो ने मचाई सनसनी
Rakhi sawant and Adil Durrani: राखी सावंत के एक्स पति आदिल दुर्रानी अपनी दूसरी शादी के बाद काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कभी पत्नी संग हाथों में हाथ डाले तो कभी उनपर प्यार लुटाते आदिल नजर आ ही जाते हैं। मगर जाहिर तौर पर आदिल की एक्स वाइफ राखी सावंत आए दिन उनपर कई तरह के इल्जाम लगाती रही हैं। अब हाल ही में लगता है कि आदिल की नई दुल्हन सोमी अपने शौहर से खफा होने वाली हैं क्योंकि आदिल की पूर्व पत्नी संग एक चैट वायरल हो रही है, जो शादी के बाद की है।
बताते चलें कि बीते कई दिनों से राखी सावंत अपने पति आदिल से काफी खफा चल रही हैं। अब दोनों के झगड़े के बीच एक चैट वायरल हो रही है, जो दोनों की प्राइवेट बताई जा रही है।

किसका हुआ पर्दाफाश?
बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से लगातार राखी और आदिल की बातचीत के स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब हाल ही में दोनों की प्राइवेट कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है। इस बीच आदिल ने खुद अपनी और राखी की व्हाट्सएप चैट को शेयर कर एक्स वाइफ का पर्दाफाश किया।
आदिल ने राखी और अपनी चैट को फैंस को दिखाया और बोला कि कुत्ते की तरह मेरे पीछे पड़ी रहती है और फिर पुराने कॉल रिकॉर्डिंग्स दिखाकर लोगों के बीच भेजकर स्मार्ट बन रही है खुद को।
लीक हो गया प्राइवेट ऑडियो
मगर व्हाट्सएप चैट के लीक होने के बाद ड्रामा क्वीन और पति की ऑडियो चैट लीक हो गई है। आदिल और राखी की चैट के स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद इस कॉल रिकॉर्डिंग में राखी का पर्दाफाश होता दिख रहा है।
इस बातचीत को Zoomtv के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। क्लिप में कभी राखी आदिल से केस वापस लेने की बात करती हैं तो कभी आदिल उनसे हग करने की बात कर रहे हैं। इसके बाद राखी बोलती हैं कि बीवी तो तुम्हारी ही थी ना। इसके बाद आदिल कहते हैं कि वो उनके पास वापस आए।












Click it and Unblock the Notifications