विवादों के बीच Rakhi Sawant ने दरगाह में चढ़ाई चादर, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा-'मैं शांति चाहती हूं'

ड्रामा क्वीन राखी सावंत की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। आदिल खान दुर्रानी से लेकर उनकी बेस्टफ्रेंड ने गंभीर आरोप लगाए। इस बीच एक्ट्रेस दरगाह पहुंची और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में उनके एक्स पति आदिल खान दुर्रानी जेल से छूट गए हैं और इसके बाद से राखी की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। जेल से बाहर आते ही आदिल ने राखी पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं अब उनकी बेस्टफ्रेंड ने भी एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अब राखी इन सबसे परेशान होकर शांति के लिए दरगाह पहुंची।

विवादों के बीच दरगाह पहुंची राखी
राखी सावंत पर लग रहे तमाम आरोपों के बीद वह गुरूवार को दरगाह पहुंची और उन्होंने चादर चढ़ाई। इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आदिल खान दुर्रानी, शर्लिन चोपड़ा समेत अपनी बेस्टफ्रेंड को झूठा बताया। राखी का कहना है कि तीनों ने मिलकर उनके सिर पर झूठ का पहाड़ डाला है।

 Rakhi Sawant

एक्ट्रेस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में राखी सावंत ने कहा, झूठ का पहाड़ इन लोगों ने तीनों चारों तरफ से डाला है। अपनी शांति के लिए मैं चादर चढ़ाने आई हूं। मैं विश्वास करती हूं कि अल्लाह मेरी दुआ कबूल करेंगे।' इस दौरान राखी पूरा इस्लामिक गेटअप में नजर आईं। उन्होंने सर पर दुपट्टा और नीले रंग का सूट पहना हुआ था।

फैंस ने किया जमकर ट्रोल
राखी सावंत का यह वीडियो सामने आने के बाद से फैंस उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि वह पूरी तरह से नौटंकी कर रही हैं। तो वहीं कुछ ने कहा कि आदिल, शर्लिन और राखी ये सभी लोग पब्लिसिटी पाने के लिए ड्रामा कर रहे हैं। खैर राखी सावंत ने आदिल और अपनी बेस्टफ्रेंड राजश्री के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के इन तीनों को धोखेबाज बताया।

आदिल ने राखी पर लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें कि, जब से आदिल खान दुर्रानी जेल से बाहर आए हैं वह एक-एककर राखी सावंत की पोल पट्टी खोल रहे हैं। आदिल का कहना है कि राखी ने उनसे शादी करने के बाद भी अपने एक्स पति रितेश से तलाक नहीं लिया था। वह उनका पैसों के लिए गलत इस्तेमाल कर रही थीँ। इसके अलावा आदिल ने आरोप लगाया कि जिस दिन राखी की मां की मौत हुई उस दिन वह रात को घर में बिरयानी खा रही थी। फिलहाल राखी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+