राखी सावंत ने ब्वॉयफ्रेंड आदिल पर बरसाए लात-घूंसे, यूजर्स बोले- 'भाई ऐसी भी क्या मजबूरी थी'

अपने रीसेंट वीडियो में राखी अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल पर लात घूंसे बरसाती हुई नजर आ रही हैं। ऐसे में फैंस राखी के रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

मुंबई, 9 जुलाई: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। जब से राखी आदिल दुर्रानी के साथ रिलेशनशिप में आई हैं, तबसे एक्ट्रेस को उनके साथ लगभग हर दिन स्पॉट किया जाता है। कभी राखी आदिल के साथ डांस करती हैं, तो कभी अपने लविंग ब्वॉयफ्रेंड को किस करते हुए नजर आती हैं। लेकिन इस बार राखी ब्वॉयफ्रेंड को प्यार दुलार नहीं, बल्कि उन्हें मारने पीटने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ऐसे में यूजर्स के मन में राखी के रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।

राखी ने की आदिल की पिटाई

वीडियो में राखी अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल पर लात घूंसे बरसाती हुई नजर आ रही हैं। फेमस सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ऐसे में फैंस राखी के रिलेशनशिप को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

फैंस हुए कन्फ्यूज

फैंस हुए कन्फ्यूज

राखी का इस तरह से ब्वॉयफ्रेंड पर लात-घूंसे बरसाना फैंस को कन्फ्यूज कर रहा है। वैसे राखी और आदिल के बीच ये सब कुछ मस्ती मजाक में हो रहा है। राखी प्यार से आदिल को ऐसे मार रही हैं।

आदिल संग चर्चा में रहती हैं राखी

आदिल संग चर्चा में रहती हैं राखी

जब से दुबई बेस्ड बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी राखी सावंत की जिंदगी में आए हैं, राखी के भाव सातवें आसमान पर हैं। राखी कभी ब्वॉयफ्रेंड के साथ डेट पर स्पॉट की जाती हैं, तो वहीं कभी बीच सड़क पर नाचती हुई देखी जाती हैं।

राखी ने कही प्रेग्नेंसी पर ये बात

राखी ने कही प्रेग्नेंसी पर ये बात

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के बाद राखी का एक रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें राखी खुद मां बनने को लेकर पैपराजी से बात करती हुई नजर आई थीं। राखी ने कहा था कि जब उनका बच्चा पैदा होगा तो वो गरीबों का मसीहा बनेगा।

सुर्खियों में रहती हैं राखी

सुर्खियों में रहती हैं राखी

बताते चलें कि राखी सावंत हर वक्त लाइमलाइट पर छाई रहती हैं। सुर्खियों में कैसे बने रहना है, ये बात कोई राखी सावंत से सीखे। ड्रामा क्वीन राखी अपने फैंस को एंटरटेन करने में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ती। अब राखी अपने इस नए वीडियो को लेकर खूब चर्चा में छाई हुई हैं।

रोती बिलखती दिखीं राखी

रोती बिलखती दिखीं राखी

इससे पहले एक बार राखी को रोते-बिलखते भी स्पॉट किया गया। पैपराजी के सामने दहाड़ें मारकर रोती राखी ने बताया था कि उनके एक्स हसबैंड ने उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया है और वे इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाएंगीं। हालांकि अब राखी काफी खुश नजर आ रही हैं और लग रहा है कि उनका और आदिल का रिलेशनशिप काफी हैप्पी चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+