राजू श्रीवास्तव की बिगड़ी तबीयत, एम्स में डॉक्टर्स ने दिया जवाब, दुआओं का दौर जारी

नई दिल्ली, 18 अगस्त: कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव की तबीयत कंट्रोल से बाहर जा चुकी है। दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनको लेकर अब एम्स के डॉक्टर्स ने भी जवाब दे दिया है, जिसके बाद फैंस से लेकर उनके परिवार के लोग और दोस्त उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। राजू श्रीवास्तव के पर्सनल और प्रोफेशनल दोस्त मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एकसाथ उनके लिए दुआ कर रहे हैं, जिनमें कॉमेडियन एहसान कुरैशी, अशोक मिश्रा और उनके बिजनेस मैनेजर राजेश शर्मा सहित कई लोग शामिल हैं।

10 अगस्त को हार्ट अटैक के बाद एम्स में भर्ती

10 अगस्त को हार्ट अटैक के बाद एम्स में भर्ती

राजू श्रीवास्तव को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है। राजू इस वक्त बेहद मुश्किल भरे दौर से लड़ रहे हैं। 10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद उनको दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। राजू को लेकर उनका परिवार और प्रशंसक सभी चिंताओं के दौर में हैं। इधर, इधर राजू के बिजनेस मैनेजर राजेश शर्मा जो एम्स में उनके एडमिट होने के बाद 6 दिन तक दिल्ली में ही थे, अब फिर से देर रात को दिल्ली जाने का प्लान बना रहे हैं।

दिल्ली जाने को तैयार एहसान कुरैशी

दिल्ली जाने को तैयार एहसान कुरैशी

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक एहसान कुरैशी ने राजू की लिए दुआ की और कहा कि बस ईश्वर उनको एक बार सही सलामत कर दें, हम सभी दोस्त मिलकर बस यही दुआ कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी लोग चिंता में हैं, साथ ही दिल्ली जाने की भी तैयार कर रहे हैं। बस राजू भाई स्वस्थ्य होकर जल्द वापस आ जाए।

ब्रेन नहीं कर रहा काम, लगभग डेड कंडीशन में

ब्रेन नहीं कर रहा काम, लगभग डेड कंडीशन में

वहीं इससे पहले राजू श्रीवास्तव के चीफ एडवाइजर अजित सक्सेना ने उनके हेल्थ अपडेट साझा करते हुए बताया कि गुरुवार सुबह डॉक्टरों ने कहा है कि उनका ब्रेन काम नहीं कर रहा है, दिमाग लगभग डेड कंडीशन में है। हार्ट भी प्रॉब्लम कर रहा है।

 डॉक्टरों भी समझ नहीं पा रहे कि क्या करें?

डॉक्टरों भी समझ नहीं पा रहे कि क्या करें?

राजू के दोस्त कॉमेडियन सुनील पाल ने उनकी सेहत को बताया कि उनके ब्रेन ने काम करना बंद कर दिया है। सुनील ने कहा कि राजू बहुत ही गंभीर स्थिति से गुजर रहे हैं। डॉक्टरों को भी समझ नहीं आ रहा कि वे क्या करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+