'आंख खोलकर पत्नी शिखा को देखा और फिर..' राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार ने बताया कॉमेडियन का हाल
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हेल्थ से जुड़़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि पहले से उनकी हेल्थ में काफी सुधार हुआ है।
मुंबई, 5 सितंबर: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। उनकी सेहत को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। फैंस लगातार उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। हर कोई चाहता है कि वह फिर से उसी मुस्कुराहट के साथ ठीक होकर वापस आ जाएं। अब इस बीच कॉमेडियन की हेल्थ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसे जानने के बाद फैंस के चेहरे खुशी से खिल उठेंगे।

राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार ने दिया हेल्थ अपडेट
राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने कॉमेडियन की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। राजू की सेहत की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, 'राजू भैया के हाथ पैर हिलने लगे हैं वह आंख खोलकर अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव को देखते हैं। उनके हाथ को छूते हैं और यह बताने की कोशिश करते हैं वो जल्दी ठीक हो जाएंगे'।

पूर्व सांसद विनय कटियार ने भी लिया था अपडेट
इसके अलावा अजीत सक्सेना ने यह भी जानकारी दी कि, पूर्व सांसद विनय कटियार ने भी राजू की हेल्थ से जुड़ा उनसे अपडेट लिया था। जिसमें उन्होंने बताया कि राजू अब तेजी से रिकवर कर रहे हैं और वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

राजू के हाथ पैर कर रहे काम
इसके आगे अजीत सक्सेना ने एक और राजू से जुड़ी राहत भरी खबर साझा की। उन्होंने बताया कि, अब इंफेक्शन के बचाव के लिए सिर्फ उनकी पत्नी शिखा ही उनसे मिलने जाती हैं। साथ ही वह बताती हैं कि राजू के हाथ पैर अच्छे से काम कर रहे हैं और आंख खोलकर उनको देखते हैं। साथ ही वह बोलते हैं कि अब जल्द ही 'मैं ठीक हो जाउंगा'।

25 दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती हैं राजू श्रीवास्तव
आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव लगभग 25 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें 10 अगस्त को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। दरअसल वह जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे और इस दौरान उनको अचानक चेस्ट पेन उठा और वह बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में भर्ती कराया गया। शुरूआती दिनों में उनकी तबीयत में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला। लेकिन डॉक्टरों की कड़ी निगरानी के बाद अब कॉमेडियन धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं।

फैंस को मिली राहत की सांस
कॉमेडियन की हेल्थ के इस अपडेट के बाद अब फैंस को राहत की सांस मिली होगी। वह लगातार उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। अब बस फैंस को इंतजार है कि जल्द ही राजू श्रीवास्तव के पूरे ठीक होने की खबर आए। उम्मीद है कि अब कॉमेडियन अपनी जिंदगी की जंग को हराकर जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएं।












Click it and Unblock the Notifications