जब कादर खान की जेब से 10 का नोट चुराते पकड़े गए राजू श्रीवास्तव, VIRAL हुआ दोनों की कॉमेडी का वीडियो
नई दिल्ली, 21 सितंबर। मशहूर कॉमेडियन राजीव श्रीवास्तव का आज दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। 10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार 22 सितंबर को दिल्ली में होगा। राजू श्रीवास्तव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के अन्य नेताओं व बॉलीवुड के अभिनेताओं ने दु:ख व्यक्त किया है। साथ ही लोगों ने उनके साथ बिताए पलों को भी साझा किया है। इसी बीच राजू श्रीवास्तव की कॉमेडी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उनका यह वीडियो दिवंगत कॉमेडियन और फिल्म डायरेक्टर कादर खान के साथ का है।

ये भी पढ़ें- 'सुबह 8:30 बजे ब्लीडिंग हुई, हम प्रार्थना कर रहे थे', राजू श्रीवास्तव के निधन पर भावुक जॉनी लीवर ने कही ये बातें
Recommended Video

कादर खान की जेब से 10 रुपए चुरा रहे थे कादर खान
राजू श्रीवास्तव का जो वीडियो वायरल हो रहा है। वह कादर खान के साथ का है। इस वीडियो में कादर खान सो रहे हैं और राजू श्रीवास्तव उन्हें हंसते हुए व उछलते हुए कह रहे हैं कि उठो सेठ जी ! सुबह हो गई। हालांकि, उनकी आवाज सुनकर कादर नहीं उठे, वहीं, इस दौरान राजू श्रीवास्तव को खान की जेब में 10 रुपए का नोट दिख गया। यह देखकर श्रीवास्तव शांत हो गए हैं और नोट निकालने लगे।

नोट निकालते समय कादर खान की जेब में फंसा हाथ
नोट देखकर राजू श्रीवास्तव बहुत खुश होते हैं और कहने लगते हैं कि आज पहली बार सेठ जी के जेब से पैसा देख रहा हूं। इतना कहकर वह जेब से 10 रुपए की नोट निकालने लगते हैं। हालांकि इसी दौरान उनका हाथ जेब में फंस जाता है और वह पकड़ा भी जाते हैं। वहीं, जब इस चोरी के लिए कादर खान उन्हें प्यार से मारने लगते हैं तो वह चिल्लाने लगते हैं। इसके बाद कादर खान उन्हें कमरे से भगा देते हैं, जिसके बाद वह कमरे से बाहर चले जाते हैं।
वीडियो में कादर खान के नौकर हैं राजू श्रीवास्तव
जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें राजू श्रीवास्तव को कादर खान के नौकर के रूप में दिखाया गया है। नौकर होने के बावजूद भी कादर खान उनसे बहुत प्यार करते हैं। राजू श्रीवास्तव, कादर खान की अच्छे से देखभाल करते हैं। सोते समय वह खान का पैर भी दबाते हैं। हालांकि, कादर खान को रात में नहीं सोने की बीमारी है। ऐसे ही एक दिन रात में कादर खान ने अपनी बेटी के पास रात में बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त को आते हुए देख लिया। हालांकि, वह दोनों को पकड़ नहीं पाए और दोनों खाना खाकर घर से निकल गए।

कादर खान ने ऐसी पकड़ा बेटी के बॉयफ्रेंड और दोस्त को
कादर खान की बेटी के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त का रात में उनके घर आना-जाना आम बात हो गया था। दोनों हर दिन आते और खाना खाकर चले जाते थे। ऐसे में उन्हें पकड़ने के लिए कादर खान ने दूध में नीद की गोली मिलाकर रख दिया और दोनों ने घर में आकर दूध पी लिया। दूध पीने की वजह से दोनों को नींद आ गई और कादरखान ने दोनों को नींद में ही पकड़ लिया। कादर खान और राजू श्रीवास्तव के इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications