आज आया राजू श्रीवास्तव की हेल्थ से जुड़ा ये नया अपडेट, अभी भी बेहोश लेकिन अब....
डॉक्टरों के अनुसार राजू श्रीवास्तव कभी कभी हल्का रेस्पॉन्ड कर रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक होश नहीं आया है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही हैं।
मुंबई, 2 सितंबरः गत 10 अगस्त से देश के फेमस कॉमेडियन ओर अभिनेता राजू श्रीवास्तव दिल्ली के एम्स असप्ताल में बेहोश हैं। डॉक्टरों की मानें तो उनकी हालत में अभी तक कोई खास सुधार नहीं देखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार कभी कभी वह हल्का रेस्पॉन्ड कर रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक होश नहीं आया है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही हैं। वहीं परिवार की तरफ से बताया गया है कि राजू श्रीवास्तव ठीक हो जाएंगे लेकिन इसमें काफी लंबा समय लगेगा।
Recommended Video

राजू श्रीवास्तव का नया हेल्थ अपडेट
खबर है कि गत गुरुवार को उन्हें हल्का बुखार भी था। हालांकि उनका हार्टरेट और बीपी फिलहाल सामान्य ही है। राजू श्रीवास्तव के करीबी पारिवारिक मित्र डॉ. अनिल मोरारका ने बताया था कि राजू को कुछ दिन पहले संक्रमण हुआ था, लेकिन वह इन्फेक्शन बाद में ठीक हो गया था। उन्होंने बताया था कि इन्फेक्शन की वजह से बुखार होने के बाद डॉक्टरों की टीम ने किसी के भी अंदर जाने पर रोक लगा दी थी। केवल उनकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव और बेटी अंतरा को ही राजू के कमरे में जाने की अनुमति है, वो भी पूरे एहतियात के साथ।

हेल्थ में हो रहा है हल्का सुधार
इसी बीच खबर है कि राजू श्रीवास्तव की हेल्थ में हल्का सुधार दिखाई दे रहा है लेकिन वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं और डॉक्टरों की निगरानी उन पर बनी हुई है। डॉक्टरों की मानें तो राजू श्रीवास्तव के सही ट्रीटमेंट के लिए उनका होश में आना बहुत ही जरूरी है जो कि अभी तक संभव नहीं हो पाया है। भले ही राजू श्रीवास्तव अपने हाथ और पैरों की उंगलियां हल्की हिला रहे हों लेकिन वह पूरी तरह से होश में नहीं आ पाए हैं।

डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे राजू
इससे पहले भी डॉक्टरों ने बताया था कि राजू की हेल्थ कंडिशन में थोड़ी इम्प्रूवमेंट देखी गई थी। उनकी तबीयत में हल्का सुधार महसूस किया जा रहा था। डॉक्टरों के अनुसार अभी कुछ और दिन राजू श्रीवास्तव को वेंटिलेटर पर रखा जाएगा और डॉक्टर्स उन्हें निगरानी में भी रखेंगे।
राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने की थी ये गुजारिश
कुछ दिनों पहले राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर कई गलत खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। इसके बाद राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा ने कैमरे पर कहा था- मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि राजू की सेहत को लेकर गलत अफवाह मत फैलाएं। हमें अपने आसपास कोई नेगेटिव एनर्जी नहीं चाहिए, हमें बस पॉजिटिव एनर्जी चाहिए। वह जल्द वापस आएंगे। डॉक्टर्स अच्छे से अपना काम कर रहे हैं।

भतीजे ने दिया ये हेल्थ अपडेट
राजू श्रीवास्तव के भतीजे ने ई टाइम्स से बात करते हुए बताया था- राजू जी की सेहत में सुधार हो रहा है, लेकिन वह अभी तक होश में नहीं आए हैं। हां उन्होंने कई बार आंखें खोली हैं और अपने हाथ भी हिलाए हैं लेकिन इतना बहुत नहीं है। वह पूरी तरह से होश में नहीं हैं। सही ट्रीटमेंट के लिए उनका होश में आना जरूरी है। डॉक्टर्स का कहना है कि वह ठीक हो जाएंगे, लेकिन इसमें लंबा समय लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications