'ये बहुत पर्सनल मामला है, लेकिन वो अभी भी...', राजू श्रीवास्तव को लेकर एम्स डायरेक्टर ने क्या कहा?
मशहूर कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव को लेकर हर रोज एक नया अपडेट सामने आ रहा है। अब एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी दी है।
मुंबई, 21 अगस्त: कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर ना ही सिर्फ बॉलीवुड बल्कि उनके फैंस भी काफी परेशान हैं। राजू श्रीवास्तव के परिवार वाले और उनके खास दोस्त लगातार उनकी सेहत में हुए सुधार को लेकर अपडेट साझा कर रहे हैं। लेकिन, इस बीच एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने फैंस को परेशान करने वाला अपडेट शेयर किया है।
Recommended Video

एम्स निर्देशक ने बताया राजू की तबीयत का हाल
एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के अनुसार, राजू श्रीवास्तव अभी भी आईसीयू में हैं क्योंकि लाखों लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। निर्देशक ने आगे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि यह एक निजी मामला है। कल, राजू के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने प्रशंसकों को सूचित करने के लिए एक वीडियो साझा किया कि राजू के अंत में चीजें धीरे-धीरे बेहतर हो रही हैं।

राजू के भाई ने झूठी अफवाहों पर दी थी सलाह
इससे पहले राजू श्रीवास्तव की हेल्थ से जुड़ी झूठी अफवाहों के बीच उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने बताया था कि राजू की तबीयत कैसी है। उन्होंने बताया कि, राजू के शरीर में जो इंफेक्शन डेवलप हुए थे, वो अब कम हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि परिवारवालों ने कॉमेडियन की अच्छी सेहत के लिए पूजा भी रखी है।

राजू श्रीवास्तव की हेल्थ पर उड़ी अफवाह
बता दें कि, राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर बीते दिनों से खूब अफवाहें उड़ रही थीं। कोई कॉमेडियन के ब्रेन डेड होने की बात कह रहा था तो कोई उनकी हालत लगातार बिगड़ने की जानकारी दे रहा था। ऐसे में इन तमाम अफवाहों पर विराम लगाते हुए उनके परिवार ने अपना बयान जारी किया।

राजू को अचानक आया हार्ट अटैक
बताते चलें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करते हुए राजू को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद कॉमेडियन को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद से ही एम्स में डॉक्टर्स की टीम कॉमेडियन की हेल्थ पर बारीकी से नजर रख रही है। वहीं राजू के परिजन भी उनकी हेल्थ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।

फैंस ने की ठीक होने की दुआ
हास्य कलाकारों में राजू श्रीवास्तव एक ऐसी महान हस्ति हैं जिनकी कॉमेडी से हर घर में हंसी के ठहाके सुनाई देते हैं। राजू श्रीवास्तव द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज, कॉमेडी सर्कस, द कपिल शर्मा शो, शक्तिमान और अन्य का हिस्सा थे। फिलहाल वह दिल्ली एम्स में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं और फैंस उनकी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications