फिल्मी कहानी से कम नहीं है राजू श्रीवास्तव की लव स्टोरी, पहली नजर में दिल हार बैठे थे ‘गजोधर भैया’

कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव की जिंदगी में उनकी पत्नी शिखा ने उनका हमेशा साथ दिया। लेकिन, उनका जीवन भर का साथ मिलना राजू श्रीवास्तव के लिए इतना आसान नहीं था। चलिए जानते हैं कॉमेडी किंग कैसी थी लव स्टोरी?

मुंबई, 13 अगस्त: कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। उन्हें फिलहाल वेंटिलटर के सपोर्ट में रखा गया है। लेकिन, सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव ने अपनी असल जिंदगी में भी कईं उतार चढ़ाव देखे। लेकिन, इसके बावजूद उनकी पत्नी शिखा ने उनका कभी साथ नहीं छोड़ा। आइए आज हम आपको बताते हैं कि पत्नी शिखा का साथ पाने के लिए उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा?

प्यार पाने के लिए राजू ने किया 12 साल का इंतजार

प्यार पाने के लिए राजू ने किया 12 साल का इंतजार

कानपुर के रहने वाले गजोदर भैया ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरूआत की। लोगों को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव असल जिंदगी में काफी हंसमुक है। यही वजह है कि, हास्य कलाकारों में आज उनका बड़ा नाम है। हालांकि सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव असल जिंदगी में काफी रोमांटिक थे। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं है। जी हां उन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए 12 साल का इंतजार किया।

प्यार पाने के लिए पागल थे राजू

प्यार पाने के लिए पागल थे राजू

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव है। उनका जन्म कानपुर में 25 दिसम्बर 1963 को हुआ था। एक इंटरव्यू में राजू ने बताया था कि, कैसे 12 साल के इंतजार के बाद जिसे वह हमेशा से अपना बनाना चाहते थे उसके लिए उन्होंने क्या कुछ किया और उन्हें कैसे अपनी जीवन संगिनी बनाया।

एक ही नजर में शिखा को दे बैठे दिल

एक ही नजर में शिखा को दे बैठे दिल

राजू श्रीवास्तव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके भाई की शादी में पहली बार उनकी नजरें शिखा से टकराई और उन्हें देखने के बाद पहली नजर में ही वह अपना दिल दे बैठे। बस फिर क्या था, उन्होंने उसी समय ठान लिया कि वह शादी अगर करेंगे तो शिखा से ही करेंगे। लेकिन, उनके लिए शिखा से मिलना इतना आसान नहीं था।

नहीं कर पाते थे प्यार का इजहार

नहीं कर पाते थे प्यार का इजहार

राजू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने शिखा की छानबीन की तो उन्हें पता चला कि वह भाभी के चाचा की बेटी हैं। ये मालूम होते ही धीरे-धीरे उन्होंने शिखा के बारे में सारी बातें पता करना शुरू कर दिया। सबसे पहले उन्होंने शिखा के घर के बारे में पता किया तो पता चला कि, वह इटावा की रहने वाली हैं। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले किसी तरह से उनके भाइयों को समझाया। फिर धीरे-धीरे शिखा के प्यार में दीवाने राजू इटावा जाने लगे, लेकिन शिखा से प्यार इजहार करने की वह हिम्मत ही नहीं कर पाते थे।

शिखा के घर भेजा रिश्ता

शिखा के घर भेजा रिश्ता

इसके बाद साल 1982 में वह अपनी किस्मत आजमाने सपनों के शहर मुंबई पहुंचे। जहां उन्होंने कड़ी मेहनत कर अपना नाम कमाया। पैसा कमाने के बाद उन्हें एहसास किया उन्हें अब शादी कर लेनी चाहिए। उस दौरान राजू पत्नी शिखा को लव लेटर भेजा करते थे। तब उनको ये भी चिंता सताने लगी कि कहीं शिखा के घरवाले उनकी कहीं और तो शादी नहीं कर रहे। बस फिर क्या था राजू अपने परिवार वालों को कह कर शिखा के घर रिश्ता भिजवाया।रिश्ता भिजवाने के बाद शिखा के परिवार वाले राजू का घर देखने मुंबई गए इसके बाद सारी तसल्ली होने के बाद 17 मई 1993 को दोनों शादी के बंधन में बंधे।

कॉमेडी किंग की हालत नाजुक

कॉमेडी किंग की हालत नाजुक

जानकारी के मुताबिक फिलहाल राजू श्रीवास्त दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया। जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टिक की गई। फिलहाल उनकी स्थिति कोई भी सुधार नहीं है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। फैंस को उम्मीद है कि उनके फेवरेट कॉमेडियन जल्द ही ठीक हो जाएं। फिलहाल सभी उनके चाहने वाले उनकी सलामती की दुआएं कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+