छोटी हाइट और खराब हिंदी के लिए होना पड़ता था रिजेक्ट, राजपाल यादव को याद आए स्ट्रगल के दिन
अपने करियर के शुरुआती दौर में राजपाल यादव ने कई रिजेक्शन झेले हैं। मुंबई आकर एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाना राजपाल यादव के लिए इतना भी आसान नहीं था।
मुंबई, 7 जुलाई: राजपाल यादव आज जिस मुकाम पर खड़े हैं, वो देखने में भले ही आसान लगता हो लेकिन उनकी ये जर्नी इतनी भी आसान नहीं रही। अन्य एक्टर्स की तरह टोन्ड बॉडी, परफेक्ट फेस और लंबी हाईट राजपाल यादव के लिए सपने जैसी थी। इतना ही नहीं, अभिनेता को ठीक से हिंदी तक बोलनी नहीं आती थी। अपने करियर के शुरुआती दौर में एक्टर ने कई रिजेक्शन झेले हैं। मुंबई आकर एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाना राजपाल यादव के लिए इतना भी आसान नहीं था। एक्टर ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे लोग उन्हें काम करने का वादा करके रिजेक्ट कर देते थे।

एक्टर ने याद किए स्ट्रगल भरे दिन
इंडिया टुडे संग इंटरव्यू में राजपाल यादव ने अपने करियर से जुड़े कई राज खोले हैं। एक्टर ने बताया कि कैसे लोग उन्हें काम करने का वादा करके रिजेक्ट कर देते थे। स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए एक्टर ने बताया कि मैं कई कास्टिंग एजेंसीज के पास जाता था। ये सोचकर कि जॉब मिल जाए, मैं वहां फोटोग्राफ छोड़कर आ जाता था। राजपाल यादव बताते हैं कि मैं शुरुआती महीने में मुंबई में काफी कन्फ्यूज रहा। मुझे लगता था कि किसी फिल्म में ऑफर होगा लेकिन मुझे रिजेक्शन ही झेलने पड़े।

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं अभिनेता
एक्टर उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से अपनी किस्मत आजमाने निकले थे। साथ ही राजपाल यादव को ठीक से हिंदी तक बोलनी नहीं आती थी। फिर भी अभिनेता ने हार नहीं मानी और अपनी अदाकारी का लोहा मनवाकर ही दम लिया। अभिनेता राजपाल यादव अपने कॉमिक रोल के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने अपने करियर में 'हंगामा', 'मुझसे शादी करोगी', 'गरम मसाला', 'ढोल', 'भूल भुलैया', 'फिर हेरा फेरी', 'पार्टनर', 'दे दना दन' और 'चुप चुपके' समेत कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनावाया है।

छोटा पंडित ने मचाया धमाल
एक्टर राजपाल यादव ने 'भूल-भुलैया 2' में छोटा पंडित की भूमिका अदा की है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। इसके साथ ही राजपाल यादव जल्द ही अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'अर्ध' में नजर आने वाले हैं। ये सीरीज जल्द ही जी5 पर रिलीज की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications