'बहुत जल्दी हमें छोड़कर चले गए मेरे भाई...', राजू श्रीवास्तव के निधन पर टूटा राजपाल यादव का दिल

राजू श्रीवास्तव ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कॉमेडियन के निधन की खबर सुनकर राजपाल नौरंग यादव ने एक ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुंबई, 21 सितंबर: घर-घर सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव आज सभी को रूला कर चले गए। आज ही के दिन यानी 21 सितंबर को उन्होंने दिल्ली एम्स में आखिरी सांसें ली। 42 दिन से जिंदगी की जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड से लेकर उनके चाहने वाले सभी सदमे में हैं। इस बीच उनके खास दोस्त और मशहूर कॉमेडियन राजपाल नौरंग यादव ने ट्वीट कर दुख जताया।

राजू श्रीवास्तव की मौत पर भावुक हुए राजपाल यादव

राजू श्रीवास्तव की मौत पर भावुक हुए राजपाल यादव

राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त को दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे। 42 दिनों से वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। हर कोई उनके रिकवर करने की दुआएं मांग रहा था। कोई हनुमान चालीसा पढ़ रहा था तो कोई महामृत्युंजय जाप कर रहा था। लेकिन लगता है कि होनी को कुछ और ही मंजूर था और राजू श्रीवास्तव हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। ये खबर सुनने के बाद उनके दोस्त बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल नौरंग यादव भावुक हो गए।

ट्वीट कर जताया दुख

राजपाल नौरंग यादव ने अपने ट्वीट में लिखते हुए कहा कि, 'इस दुख को बयां करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं है। आप हमें बहुत जल्दी छोड़ कर चले गए। मैं आपको हमेशा याद रखूंगा मेरे दोस्त। मेरे लिए यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है'।

राजपाल यादव ने शेयर किया था वीडियो

इससे पहले राजू श्रीवास्तव की हेल्थ में थोड़ा सुधार देखने को मिल रहा था। सी बीच जाने-माने अभिनेता राजपाल यादव ने राजू श्रीवास्तव के खराब स्वास्थ्य को लेकर अपने टवीटर एकाउंट से एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने राजू के जल्द ठीक होने की दुआ मांगी थी और बताया था कि किस कदर फैंस उनके वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

'भाई राजू श्रीवास्तव आप जल्दी से अच्छे हो जाइए'

'भाई राजू श्रीवास्तव आप जल्दी से अच्छे हो जाइए'

वीडियो में राजपाल नौरंग यादव ने कहा है कि, 'भाई राजू श्रीवास्तव आप जल्दी से अच्छे हो जाइएl अब सब आपके लिए दुआ कर रहे है और आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैl आप जल्दी से ठीक होकर बाहर आइयेl सभी आपके ठीक होने का इंतजार कर रहे है'l इसके अलावा लगातार कई स्टार्स उनकी तबीयत को सोशल मीडिया पर अपडेट दे रहे थे।

Recommended Video

    Raju Srivastav Death: राजू के परिवार में कौन-कौन क्या करते हैं, बेटे-बेटी | वनइंडिया हिंदी | *News
    58 साल की उम्र में राजू श्रीवास्तव का निधन

    58 साल की उम्र में राजू श्रीवास्तव का निधन

    कानपुर के रहने वाले गजोदर भइया यानी की राजू श्रीवास्तव जिम में वर्कआउट कर रहे थे इस दौरान उनको अचानक घबराहट महसूस हुई और वह बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। 42 दिनों से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे कॉमेडियन का 58 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर के बाद देशभर में मौजूद उनके हजारों लाखों फैंस सोशल मीडिया पर अपना दुख जता रहे हैं। भले ही राजू श्रीवास्तव इस दुनिया अलविदा कह गए हैं लेकिन वह हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+