पैपराजी के किस सवाल पर भड़क गए सुपरस्टार रजनीकांत? बौखलाकर कही ऐसी बात, वीडियो हुआ वायरल
Rajnikanth Angry on Paparazzi: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रजनीकांत पहले तो मीडिया से बहुत ही हंसते हुए बात करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन अगले ही पल वह काफी गुस्से में आ जाते हैं।
आखिर क्यों भड़क गए रजनीकांत?
शांत रहने वाले रजनीकांत को इस तरह गुस्से में देख हर कोई हैरान हो गया है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्यों रजनीकांत इतना भड़क गए। आखिर पैपराजी के किस सवाल पर रजनीकांत को गुस्सा आ गया।

चेन्नई एयरपोर्ट पर दिखा थलाईवा का गुस्सा
आपको बता दें कि चेन्नई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने सुपरस्टार रजनीकांत से राजनीति से जुड़ा एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसके बाद उन्हें अचानक गुस्सा आ गया। उन्होंने तुरंत पैपराजी से ऐसे सवाल करने के लिए मना किया, हालांकि इसके बाद उन्होंने दूसरे सवालों के सही से जवाब दिए।
पैपराजी ने रजनीकांत से किया था ऐसा सवाल
गत 20 सितंबर 2024 को रजनीकांत अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेट्टैयन' के ऑडियो लॉन्च से पहले चेन्नई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। इसके अलावा खबर ये भी थी कि एक्टर चेन्नई में लोकेश कनगराज के डायरेक्शन वाली फिल्म कुली के कुछ सीन्स की शूटिंग भी करेंगे।
उदयनिधि स्टालिन को लेकर पूछा गया था सवाल
एयरपोर्ट पर उनसे पैपराजी ने सवाल किया कि उन्हें डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के तमिलनाडु के डिप्टी सीएम बनने की अफवाहों पर क्या कहना है। पैपराजी के इस सवाल पर रजनीकांत को अचानक ही गुस्सा आ गया और उन्होंने सीधे कह दिया कि उनसे कोई भी पॉलिटिकल सवाल न पूछा जाए।
रजनीकांत के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत को आखिरी बार फिल्म 'लाल सलाम' में देखा गया था। अब वह अपकमिंग एक्शन-ड्रामा फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रजनीकांत के साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन
फिल्म 'वेट्टैयन' के डायरेक्टर टीजे ग्नानवेल हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। इस फिल्म से ही अमिताभ बच्चन तमिल इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने वाले हैं। 'वेट्टैयन' रजनीकांत की 170वीं फिल्म है जिसमें फहद फासिल, राणा दग्गुबाती और मंजू वॉरियर भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications