परिवार की आर्थिक स्थिति नहीं थी अच्छी, पहली सैलरी से क्या घर लेकर आए थे राजकुमार राव?
Rajkummar Rao Struggle: राजकुमार राव आज सिनेमा जगत का जाना-माना नाम हैं। एक्टर का इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था। वे अपने दम पर ही इंडस्ट्री में एक मुकाम तक पहुंचे हैं। एक वक्त था, जब पूरा परिवार पाई-पाई का मोहताज था। मगर फिर अपने दम पर एक्टर ने इंडस्ट्री में ऐसी पहचान बनाई कि आज हर कोई उनकी कहानी सुनकर जोश से भर जाता है।
राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर की फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है और इससे पहले वे इसकी रिलीज को लेकर चर्चा में थे। अब हाल ही में एक शो में राजकुमार राव ने अपनी स्ट्रगलिंग जर्नी को लेकर कुछ ऐसा कहा कि सुनने वालों की आंखों में भी आंसू आ गए।

एक्टर बताते हैं कि जब वे हाईस्कूल में थे तो एक बच्ची को उसके घर पर जाकर डांस सिखाते थे। उन्हें एक महीने के 300 रुपये मिलते थे और जब महीने के अंत में उन्हें पैसे मिले तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राजकुमार बताते हैं कि उनके घर की माली हालत ठीक नहीं थी।
घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते उन्होंने फैसला किया कि वे अपनी इस सैलरी से घर के लिए किराने का सामान लेंगे। इसके बाद एक्टर बताते हैं कि किराना लेने के बाद जो पैसे बचे थे, उससे उन्होंने घी खरीदा था। एक्टर ने बताया कि तब रोटी पर घी लगाकर खाना काफी बड़ी बात मानी जाती थी।
बताते चलें कि राजकुमार राव इंडस्ट्री के वो एक्टर हैं, जिनका इंडस्ट्री में सिक्का चलता है। राजकुमार राव की एक्टिंग के फैंस दीवाने हैं। फैंस के लिए राजकुमार की एक्टिंग से लेकर उनकी स्ट्रगल जर्नी किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है।
राजकुमार राव के वर्कफ्रंट कीबात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई है। फिल्म में राजकुमार राव की फीस की भी बड़ी चर्चा है। एक्टर ने फीस के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। फिल्म में वे लीड रोल में हैं और मेकर्स से उन्होंने 6 करोड़ रुपये की मोटी फीस वसूली है।









Click it and Unblock the Notifications