Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लेस्बियन हैं राजकुमार राव की साली पर्णलेखा, बधाई दो में दो लड़कियों का रोमांस देख बोलीं- 'ये तो मैं हूं'

मुंबई, 20 फरवरी: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म बधाई दो हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म में भूमि पेडनेकर एक लेस्बियन महिला तो राजकुमार राव गे शख्स के किरदार में नजर आए हैं। एलजीबीटी कम्युनिटी की कहानी होने की वजह से इस फिल्म की काफी चर्चा हो रही है। फिल्म को अब राजकुमार राव के परिवार से भी तारीफ मिली है। राजकुमार की साली यानी उनकी पत्नी पत्रलेखा की बहन पर्णलेखा ने फिल्म की खासतौर से तारीफ की है। इसकी वजह फिल्म में उनकी कम्युनिटी यानी एलजीबीटी की कहानी होना है।

मेरी कम्युनिटी का बात करने के लिए शुक्रिया: पर्णलेखा

मेरी कम्युनिटी का बात करने के लिए शुक्रिया: पर्णलेखा

पर्णलेखा ने अपने इंस्टा पर बधाई दो का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- 'बधाई दो' एक रिवोल्यूशन है, जो देश में एलजीबीटीक्यूआईए पर फिल्म बनाए जाने को बढ़ावा देगी। मैं कह सकती हूं कि अब मेरे समुदाय के पास भी एक फिल्म है, जिसमें दो लड़कियों को यौन इच्छा के लिए ऑब्जेक्ट नहीं किया जाता है। वहीं दो पुरुषों को समलैंगिक स्टड होने के लिए "मीठा" नहीं कहा जा रहा है। इस संवेदनशील क्वीर आउटिंग में मेल गेज ना होना भी शानदार है। फिल्म बताती है कि लैवेंडर शादी के भावनात्मक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक परिणाम हैं।

खुद को फिल्म के किरदार से जोड़ा

खुद को फिल्म के किरदार से जोड़ा

पर्णलेखा ने फिल्म के भूमि पेडनेकर के लेस्बियन किरदार से खुद को जोड़ा है। उन्होंने लिखा, सुमी के किरदार के लिए भूम को धन्यवाद। वह मैं ही हूँ। आपने शानदार काम किया है और एक रास्ता बनाया है। राजकुार राव के लिए उन्होंने कहा कि आपका नाम अभिनय की किताबों में दिखाई देगा। इस किरदार को करने के लिए आपको खासतौर पर धन्यवाद। पर्णलेखा की इस पोस्ट के लिए राजकुमार ने उन पर खूब प्यार लुटाया है।

'लैवेंडर विवाह' के कॉन्सेप्ट पर कहानी

'लैवेंडर विवाह' के कॉन्सेप्ट पर कहानी

फिल्म बधाई दो की कहानी पुलिस अधिकारी शार्दुल और स्पोर्ट्स टीचर सुमन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में भूमि सुमन के रोल में हैं, जो स्पोर्ट्स टीचर है, राजकुमार राव फिल्म में पुलिस अफसर बने हैं। भूमि लेस्बियन तो राज कुमार गे के किरदार में हैं। फिल्म में दोनों अपने परिवार वालों और समाज को दिखाने के लिए वो एक दूसरे से शादी करते हैं। 'लैवेंडर विवाह' के कॉन्सेप्ट प फिल्म की कहानी है।

11 फरवरी को रिलीज हुई है फिल्म

11 फरवरी को रिलीज हुई है फिल्म

'लैवेंडर विवाह' के कॉन्सेप्ट पर आधारित ये फिल्म 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में राजकुमार और भूमि के अलावा सीमा पाहवा, शीबा चड्ढा, लवलीन, नीतीश पांडे और शशि भूषण भी अहम किरदार में नजर आए हैं। हर्षवर्धन कुलकर्णी ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। इस फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+