इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से नवंबर में शादी रचाएंगे राजकुमार राव?, एक ऐड में देखते ही कर लिया था पसंद
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके राजकुमार राव अब सिंगल से मिंगल होने जा रहे हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि राजकुमार अगले महीने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी करने वाले हैं।
मुंबई, 31 अक्टूबर। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके राजकुमार राव अब सिंगल से मिंगल होने जा रहे हैं। ऐसी खबरें आ रही हैं कि राजकुमार अगले महीने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी करने वाले हैं। राजकुमार और पत्रलेखा दोनों एक दूसरे को एक दशक से डेट कर रहे हैं, लेकिन पहली बार में पत्रलेखा ने राजकुमार को रिजेक्ट कर दिया था। कपिल शर्मा शो पर उन्होंने इस बात का खुलासा किया।

पहली बार मिला तो उन्हें लगा की यह नीच आदमी है
राजकुमार राव शनिवार को हम दो हमारे दो फिल्म की को-स्टार कृति सेनन के साथ कपिल शर्मा शो पर पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी लव स्टोरी को लेकर काफी दिलचस्प बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा कि जब वह पहली बार पत्रलेखा से मिले थे, तो उन्हें लगा की मैं बहुत 'चीप' हूं, बिल्कुल 'लव सेक्स और धोखा' में मेरे किरदार की तरह। राव ने कहा, 'उन्हें लगा कि ये ऐसा की नीच आदमी है तो मुझसे बात नहीं कर रही थी।'

ऐड देखा तो लगा कि कितनी प्यारी है, इससे तो शादी करनी चाहिए
उन्होंने कहा कि पहली बार मिलने से पहले मैंने उसे एक ऐड में देखा। देखते ही मैंने सोचा कि कितनी प्यारी लड़की है, इससे तो शादी करनी चाहिए। इसके बाद कपिल शर्मा ने पूछा, 'क्या एक-दूसरे को ऐड में ही देख रहे हो या दोनों मिल के घर भी देख रहे हो?' इस पर राजकु्मार ने कहा- नहीं घर भी देख रहे हैं।

नवंबर में इस तारीख को कर सकते हैं शादी
खबर है कि राजकुमार राव अगले महीने की 10, 11 या 12 तारीख को पत्रलेखा से शादी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यह शादी बेहद सादगी के साथ होगी और राजकुमार के करीबी लोग ही इस शादी में शामिल होंगे। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि पत्रलेखा ने साल 2014 की फिल्म सिटी लाइट्स में मुख्य किरदार निभाया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं।












Click it and Unblock the Notifications