Srikanth: राजकुमार राव की 'श्रीकांत' ने तोड़ा '12वीं फेल' का ये रिकॉर्ड, 6 दिन में कर लिया इतना कलेक्शन
Srikanth Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की हालिया रिलीज फिल्म 'श्रीकांत' ने इस समय बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना रखा है। ये फिल्म इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से बहुत ही अच्छा रिव्यू मिल रहा है। इसी के साथ ये फिल्म दमदार कलेक्शन भी कर रही है।
'श्रीकांत' करोड़ों का कारोबार कर रही है
फिल्म रिलीज होने के बाद से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग फिल्म की कहानी से लेकर लीड एक्टर राजकुमार राव की एक्टिंग तक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई है लेकिन इसके बावजूद ये मूवी करोड़ों का कारोबार कर रही है।

बोलांट इंडस्ट्रीज के संस्थापक श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक
रिलीज होने के 5वें दिन तो 'श्रीकांत' ने 15 करोड़ रुपए का दमदार कलेक्शन किया है। फिल्म 'श्रीकांत' दृष्टिबाधित उद्योगपति और बोलांट इंडस्ट्रीज के संस्थापक श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद से ही लोग इसे देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे थे। वहीं सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद तो 'श्रीकांत' ने कमाल ही कर दिखाया। हालांकि फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी रही लेकिन वीकेंड पर इस फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की है और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।
राजकुमार राव की दमदार परफॉर्मेंस
फिल्म की दमदार इंस्पायरिंग कहानी के साथ साथ हर कोई राजकुमार राव की दमदार परफॉर्मेंस की बात करते ही नजर आ रहा है। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 1.65 करोड़ रुपए और 5वें दिन 1.6 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी गत 15 मई 2024 (बुधवार) को 1.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
'श्रीकांत' ने तोड़ा '12वीं फेल' का रिकॉर्ड
इसी के साथ 'श्रीकांत' की 6 दिनों की कुल कमाई अब 16.45 करोड़ रुपये हो गई है। राजकुमार राव ने फिल्म 'श्रीकांत' के जरिए धमाल मचा दिया है। हर कोई इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहा है। इसी के साथ राजकुमार राव की 'श्रीकांत' ने विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' के 6 दिनों के कुल कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
40 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म 'श्रीकांत'
जानकारी के अनुसार 'श्रीकांत' ने 6 दिनों में 16 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं विक्रांत मैसी की '12वीं फेल' के 6 दिनों की कुल कमाई 11.49 करोड़ रुपये थी। आपको बता दें कि 40 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म 'श्रीकांत' जल्द ही अपनी आधी लागत वसूलने वाली है। इस फिल्म के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर ने भी अहम रोल निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications