'यहां एक्ट्रेस और मॉडल्स.....' प्लास्टिक सर्जरी की खबरों के बीच राजकुमार राव का बड़ा खुलासा
Rajkumar Rao talks about pressure: फिल्म इंडस्ट्री का सक्सेसफुल सितारा भला कौन नहीं बनना चाहता। हर कोई चाहता है कि उसकी फिल्में करोड़ों की कमाई करे और वो फैंस का चहेता बन जाए। कई एक्टर्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपने शानदार काम से हमेशा से ही फैंस का दिल जीता है। राजकुमार राव भी ऐसे ही एक्टर हैं। मगर बीते दिनों वे अपनी एक्टिंग नहीं बल्कि प्लास्टिक सर्जरी की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए।
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि राजकुमार राव बेहद शानदार एक्टर हैं। उनकी एक्टिंग काफी दमदार होती है और उनकी हर फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। मगर बीते दिनों एक्टर को लोगों ने उस वक्त ट्रोल कर दिया, जब वे पहले से थोड़े अलग से नजर आए।

लोग कहने लगे कि एक्टर ने प्लास्टिक सर्जरी कराई है। मगर अब फिल्म कंपेनियन संग एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा करते हुए कहा है कि एक मेल एक्टर पर फीमेल एक्टर की ही तरह अच्छा दिखने का प्रेशर होता है। एक्टर ने कहा कि पैपराजी हर तरफ हैं और एक प्रेशर रहता है हर वक्त अच्छा दिखने का।
एक्टर ने कहा कि मेल एक्टर पर भी उतना ही प्रेशर रहता है अच्छा दिखने का, जितना कि फीमेल पर। मुझे नहीं लगता कि दोनों में कोई फर्क है। हो सकता है कि वो आपकी चप्पलों के बारे में बात करने लग जाएं। हाल ही में ऐसी ही कुछ हुआ भी है। एक गलत एंगल, एक गलत फोटो... और लोग बस आपके बारे में बोलने लग जाते हैं।
जब भी एयरपोर्ट जाओ तो दिखता है कि वहां पर भी पैप्स हैं। अगर मैं अपनी कैप नहीं लेकर आया और बाल गंदे हो रहे हैं तो फोटो वैसी ही आएगी। और फिर बस भद्दे कमेंट्स से सेक्शन भर जाएगा। ये बहुत ही अजीब है।












Click it and Unblock the Notifications