'कुली' के ओवरसीज राइट्स में मेकर्स को मिली तगड़ी डील, रिलीज के पहले फिल्म का आधे से ज्यादा बजट हुआ रिकवर

लोकेश कनगराज अपनी नई फिल्म 'कुली' रजनीकांत के साथ लेकर आ रहे हैं। ये पहली बार है जब दोनों एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। 'कुली' का माहौल भी धीरे-धीरे बन रहा है। फिल्म का बज ऐसा है कि इसके राइट्स के लिए भी लोकेश को तगड़ी डील मिल रही है। ये फिल्म तमिल इंडस्ट्री की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म भी है। अब इस फिल्म के ओवरसीज राइट्स की डील हुई है। जिससे फिल्म की मोटी कमाई हुई है।

पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म के राइट्स को अयंगरन इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने खरीदे हैं। इसके लिए 68 करोड़ रुपये की रकम चुकाई है। ये तमिल इंडस्ट्री की दूसरी बड़ी राइट्स डील है। फिल्म का क्लैश अगर ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' से नहीं तो, मेकर्स को और भी पैसे मिल सकते थे।

coolie

'कुली' में रजनीकांत के साथ आमिर खान भी नजर आएंगे। उसमें इनका कैमियो होने वाला है। इस बिग बजट फिल्म पर मेकर्स ने करीब 375 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अभी तक मेकर्स ने फिल्म के राइट्स बेचकर करीब 240 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें फिल्म के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूज़िक राइट्स शामिल हैं। फिल्म की स्टारकास्ट में नागार्जुन, सत्यराज, श्रुति हासन, पूजा हेगड़े और उपेंद्र जैसे बड़े नाम शामिल हैं। जिस वजह से फिल्म के राइट्स डील खरीदने के लिए कंपनियों की होड़ भी लगी हुई थी।

अभी तक तमिल फिल्म 'जन नायगन' के राइट्स सबसे महंगे बिके हैं। ये थलापति विजय की आखिरी फिल्म है। इसलिए इसे भी तगड़ी डील मिल रही हैं।

तमिल की बड़ी फिल्मों के ओवरसीज राइट्स डील के आंकड़ें

जन नायगन - 75 करोड़ रुपये
कुली - 68 करोड़ रुपये
ठग लाइफ - 63 करोड़ रुपये
लियो - 60 करोड़ रुपये
G.O.A.T - 53 करोड़ रुपये

राइट्स बेचकर लोकेश की फिल्म की आधे से ज्यादा बजट निकल गया है। अब देखने ये है कि थिएटर में फिल्म को दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+