रजनीकांत के 'जेलर' का फैंस ने पठाखों और फूलों से किया स्वागत, थिएटर के बाहर ढोल बजाकर नाचे लोग
Rajinikanth Jailer: लंबे इंतजार के बाद साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' आज यानी 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार हैं जिनके साथ रजनीकांत ने पहली बार काम किया है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही तमिलनाडु के 900 सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। रजनीकांत के क्रेजी फैंस इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर कतार में खड़े हैं। कई लोग थिएटरों के बाहर पटाखे फोटते नजर आए, वहीं कुछ लोगों ने फिल्म के पोस्टर पर दूध डाला और सिनेमाघरों के बाहर ढोल बजाकर दमदार डांस भी किया।
रजनीकांत के फैंस पटाखे फोड़ते नजर आए
सुपरस्टार रजनीकांत ने करीब 2 साल बाद फिल्म 'जेलर' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की है और ऐसे में उनके फैंस पीछे कैसे रह सकते थे। दक्षिण भारत में रजनीकांत की इस फिल्म का पहला शो सुबह 6 बजे से शुरू हुआ है। वहीं फैंस अपने पसंदीदा सुपरस्टार को स्क्रीन पर देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर कतार में खड़े दिखाई दिए। कई लोगों ने 'जेलर' की रिलीज का जश्न मनाने के लिए जमकर पटाखे भी फोड़े। फैंस के इस तरह के क्रेजीनेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्म के पोस्टर पर डाला जा रहा है दूध
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि रजनीकांत के कुछ फैंस फिल्म 'जेलर' के पोस्टर पर दूध डाल रहे हैं। वहीं कई अन्य वीडियोज में सुपरस्टार के फैंस सिनेमाघरों के बाहर ढोल के साथ जबर डांस करते नजर आ रहे हैं। ओपनिंग डे पर पहला शो देखने जा रहे लोगों पर फूल बरसाने का वीडियो वायरल हो रहा है। साथ ही फिल्म 'जेलर' के पोस्टर पर भी गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई जा रही हैं।
चेन्नई-बेंगलुरु के कई ऑफिसों में फिल्म देखने के लिए छुट्टी
चेन्नई और बेंगलुरु में कई ऑफिसों ने फिल्म 'जेलर' देखने के लिए आज कर्मचारियों के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने लोगों के बीच शानदार उत्साह जगा दिया है। फिल्म 'जेलर' में रजनीकांत और जैकी श्रॉफ के अलावा राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, शिव राजकुमार, सुनील, योगी बाबू जैसे स्टार्स भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में राम्या कृष्णन जेलर रजनीकांत की पत्नी बनी हैं। वहीं साउथ के फेमस स्टार मोहनलाल फिल्म में कैमियो करते नजर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही तमन्ना भाटिया का आइटम नंबर 'कावाला' सुपरहिट हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications