रजनीकांत की 'जेलर' के एक्टर जी मारीमुथु की हुई मौत, स्टूडियो में डबिंग करते समय आया हार्ट अटैक
G Marimuthu Death: तमिल फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और डायरेक्टर जी मारीमुथु का आज निधन हो गया है। 58 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अचानक ही अलविदा कह दिया है। खबर है कि आज यानी 8 सितंबर 2023 की सुबह लगभग 8.30 बजे वह एक तमिल टीवी शो 'एथिर नीचल' के लिए स्टूडियो में डबिंग कर रहे थे। अचानक ही वह बेहोश हो गए। ऐसे में स्टूडियो से उन्हें तुरंत पास के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
तमिल एक्टर और डायरेक्टर जी मारीमुथु का निधन
आपको बता दें कि तमिल एक्टर और डायरेक्टर जी मारीमुथु एक यूट्यूबर भी थे। उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर रजनीकांत की ब्लॉबस्टर फिल्म 'जेलर' में देखा गया था। उनकी अचानक मौत से साउथ इंडस्ट्री के लोगों से लेकर उनके फैंस तक को बड़ा झटका लगा है। उनके परिवार में उनकी पत्नी बैकियालक्ष्मी और दो बच्चे-अकिलन और ईश्वर्या हैं। जी मारीमुथु अपनी बेबाकी के लिए भी काफी मशहूर थे। हाल ही में उन्होंने 'जेलर' में विलने के साइडकिक्स का किरदार निभाया था।

स्टूडियो में डब करते समय आया था हार्ट अटैक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज यानी 8 सितंबर 2023 को जी मारीमुथु अपने सहयोगी कमलेश के साथ टीवी शो 'एथिर नीचल' के लिए स्टूडियो में डबिंग कर रहे थे। डबिंग के दौरान वो स्टूडियो में अचानक ही गिर पड़े और बेहोश हो गए। जब उन्हें वडापलानी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की मानें तो उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
#WATCH | Tamil Nadu | People mourn the demise of director-actor G Marimuthu and pay tribute to him at his residence in Chennai. He died of cardiac arrest today around 8:30 am at a private hospital in the city.
He was last seen in superstar Rajinikanths latest film Jailer. pic.twitter.com/LAsqtUojaB
— ANI (@ANI) September 8, 2023
2008 में फिल्म मेकर के रूप में की थी करियर की शुरुआत
जी मारीमुथु का पार्थिव शरीर श्रद्धांजलि के लिए चेन्नई स्थित उनके घर विरुगमबक्कम में रखा गया है। यहीं से उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। जी मारीमुथु की मौत से उनका पूरा परिवार भी टूट चुका है। जी मारीमुथु ने साल 2008 में 'कन्नुम कन्नुम' से एक फिल्म मेकर रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों का डायरेक्शन करने के अलावा उन्होंने तमिल फिल्मों में कई किरदार भी निभाए हैं। इसके अलावा उन्होंने तमिल फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications