चेन्नई के मिचौंग तूफान में रजनीकांत के घर की हुई ऐसी हालत, गार्डन एरिया में भरा पानी और फिर जो हुआ.....
Rajinikanth: चक्रवात मिचौंग ने तमिलनाडु और आस-पास के इलाकों में काफी तबाही मचाई है। जन-जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों के घरों में पानी भर गया है और स्थिति बदहाल हो गई है। इस तूफान से आम लोगों से लेकर साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स तक परेशान हो रहे हैं। सुपरस्टार रजनीकांत का घर भी इससे अछूता नहीं रहा है। आपको बता दें कि चेन्नई के पॉश इलाके में स्थित रजनीकांत के घर में पानी भर गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सुपरस्टार रजनीकांत के घर में भरा पानी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मिचौंग चक्रवात की वजह से जो भारी बारिश हुई, उससे चेन्नई के पॉश इलाके पोएस गार्डन की सड़कों में पानी भर गया है। इस इलाके के कई रास्ते पानी में डूब गए हैं। ऐसे में सुपरस्टार रजनीकांत के घर में भी पानी भर गया है।

रजनीकांत के घर का वीडियो हुआ वायरल
खबर है कि रजनीकांत उस समय अपने घर पर नहीं थे और फिलहाल उनका परिवार भी किसी और जगह पर शिफ्ट हो गया है। रजनीकांत के घर में पानी भरने का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे एक फैन ने शूट किया है, जिसे देख हर कोई हैरान हो रहा है। फैंस शॉक्ड हैं कि थलाइवा भी इस बाढ़ के बीच बुरी तरह से फैंस गए हैं। उनके घर की हालत बहुत ही बुरी हो गई है।
चेन्नई से बाहर हैं सुपरस्टार रजीनकांत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपरस्टार रजनीकांत फिलहाल चेन्नई से बाहर हैं। वह तिरुनेलवेली (Tirunelveli) में हैं, जहां वह अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल हैं। आपको बता दें कि हाल ही में आमिर खान और विष्णु विशाल भी चेन्नई बाढ़ में फंस गए थे। विष्णु विशाल ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह और आमिर खान रेस्क्यू बोट में नजर आ रहे थे। साथ में विष्णु विशाल की पत्नी और बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा भी थीं।












Click it and Unblock the Notifications