रजनीकांत के एक्स दामाद धनुष या फिर बेटी ऐश्वर्या कौन है ज्यादा अमीर? जानें कैसे बनाई इतनी दौलत

Dhanush and Aishwarya Net Worth: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या अब अपने पति धनुष से ऑफिशियली अलग हो चुकी हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत ने साउथ के फेमस एक्टर धनुष से साल 2004 में शादी की थी। अब शादी के 20 साल बाद दोनों एक दूसरे से आधिकारिक रूप से अलग हो चुके हैं।

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत पिछले कई सालों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और काफी पॉपुलर भी हैं। ऐश्वर्या जहां थलाइवा रजनीकांत की बेटी हैं, वहीं धनुष भी साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड के एक सक्सेसफुल एक्टर हैं।

Dhanush and Aishwarya Net Worth

आइए आपको बता दें कि धनुष या फिर ऐश्वर्या रजीनकांत कौन ज्यादा अमीर है और किसकी कमाई कितनी है-

धनुष की कुल संपत्ति और कमाई

-धनुष तमिल फिल्म इंडस्ट्री के फेमस और सबसे महंगे एक्टर हैं। वह एक फिल्म के लिए 17 से 20 करोड़ रुपए तक की फीस लेते हैं। धनुष की कुल संपत्ति 240 करोड़ रुपए के आसपास है।

-धनुष एक्टर होने के साथ साथ एक सक्सेसफुल प्रोड्यूसर, सिंगर, लिरिसिस्ट और डायरेक्टर भी हैं। ऐसे में उन्होंने कड़ी मेहनत कर करोड़ों की संपत्ति बनाई है।

-धनुष की पॉपुलैरिटी के कारण उन्हें ब्रांड प्रमोशन में भी जमकर फायदा मिलता है। इससे उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है।

-सेंटर फ्रेश, 7अप और टाटा स्काई जैसे कई बड़े और पॉपुलर ब्रांड के प्रमोशन में धनुष नजर आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धनुष एक ब्रांड को प्रमोट करने के करीब 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

-साल 2010 में धनुष और ऐश्वर्या ने एक प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी शुरू की थी, जिसका नाम वंडरबार फिल्म्स रखा गया है। इस प्रोडक्शन हाउस ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्माण किया है। इन फिल्मों से धनुष को काफी प्रॉफिट मिला है।

-इसके अलावा धनुष डायरेक्शन से भी खूब पैसा कमाते हैं। सिंगिंग से भी धनुष की मोटी कमाई होती है। धनुष अब तक 50 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं।

धनुष का लग्जीरियस घर और महंगी गाड़ियां

-तमिल स्टार धनुष चेन्नई में एक आलीशान बंगले में रहते हैं जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपए है। इस आलीशान बंगले में कई मॉर्डन और कीमती चीजें मौजूद हैं।

-धनुष के पास 7.95 करोड़ रुपए की रोल्स रॉयस घोस्ट कार मौजूद है।

-धनुष 3.40 करोड़ रुपए की बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर (Bentley Continental Flying Spur) के भी मालिक हैं।

-धनुष के कार कलेक्शन में 75 लाख की फोर्ड मसटान्ग जीटी (Ford Mustang GT) कार भी शामिल है। उनके पास 44.98 लाख की जगुआर एक्सई (Jaguar XE) भी है।

ऐश्वर्या रजनीकांत की कुल संपत्ति और कमाई

-साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या भी संपत्ति के मामले में अपने एक्स पति धनुष से कुछ कम नहीं हैं।

-ऐश्वर्या रजनीकांत ने शादी के बाद डायरेक्टर के रूप में तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी।

-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या सालभर में फिल्म डायरेक्शन से करीब 35 करोड़ रुपये की कमाई कर लेती हैं।

-ऐश्वर्या रजनीकांत साउथ सिनेमा की मशहूर डायरेक्टर होने के अलावा एक सक्सेसफुल प्रोड्यूसर और प्लेबैक सिंगर भी हैं। इससे उनकी अच्छी खासी कमाई होती है।

-ऐश्वर्या रजनीकांत की कुल संपत्ति करीब 100 करोड़ रुपए के आसपास है।

-ऐश्वर्या रजनीकांत चेन्नई के एक पॉश इलाके में एक लग्जीरियस अपार्टमेंट में रहती हैं। उनके इस सी फेसिंग अपार्टमेंट की कीमत करोड़ों में है।

-आपको बता दें कि चेन्नई के अलावा ऐश्वर्या ने दूसरे शहरों में भी कई आलीशान घर खरीद रखे हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है।

-ऐश्वर्या रजनीकांत की लग्जरी कार कलेक्शन में मर्सिडीज बेंज शामिल है जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास लाखों के गहने भी मौजूद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+