Rajinikanth Coolie: वनइंडिया ने रील और रियल को ऐसे जोड़ा, चेन्नई हार्बर के कुलियों ने देखी रजनीकांत की 'कूली'
Rajinikanth Coolie: एक खास पहल के तहत, वनइंडिया ने एक फिल्म स्क्रीनिंग को असल जिंदगी के नायकों के उत्सव में बदल दिया है। इसके लिए वनइंडिया ने चेन्नई हार्बर के 100 कुलियों को अपने 50 पाठकों के साथ साउथ के सुपरस्टार रजीनकांत की हालिया रिलीज फिल्म 'कूली' की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया था।
चेन्नई हार्बर के 100 कुलियों ने देखी 'कूली'
'चेन्नई हार्बर से बड़े पर्दे तक' नामक इस अभियान का उद्देश्य रील और रियल लाइफ के बीच एक पुल का निर्माण करना था। जिन कुलियों की रोजमर्रा की मेहनत और दृढ़ता इस फिल्म की भावना को दर्शाती है, उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए इंवाइट किया गया था।

वनइंडिया के 50 पाठक भी स्क्रीनिंग में हुए थे शामिल
एक ओपन प्रतियोगिता के माध्यम से, वनइंडिया के 50 पाठक भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे, जिससे ये आयोजन एक अलग पहचान, खुशी और सम्मान का क्षण बन गया था।
वनइंडिया के सीईओ, रावनन एन. ने कही दिल छू लेने वाली बात
-इस पहल के बारे में बात करते हुए, वनइंडिया के सीईओ, रावनन एन. ने कहा- वनइंडिया में, हम कहानियों की ताकत में विश्वास करते हैं, न केवल पर्दे पर सुनाई जाने वाली कहानियों में, बल्कि उन कहानियों में भी जो हर दिन खामोशी से जी जाती हैं।

-रावनन एन. ने कहा- चेन्नई हार्बर के कुलियों और अपने पाठकों को फिल्म कुली की स्क्रीनिंग के लिए एक साथ लाकर, हम सिनेमा के एकीकृत जादू का जश्न मनाते हुए गुमनाम नायकों पर प्रकाश डालना चाहते थे। ये वास्तविक जीवन, वास्तविक संघर्षों और असली भारत का सम्मान करने का हमारा तरीका है।
सिनेमा और रोजमर्रा के नायकों के बीच भावनात्मक जुड़ाव
-आपको बता दें कि इस मौके पर थिएटर सिर्फ तालियों से नहीं, बल्कि दिल से निकली प्रतिक्रियाओं, कृतज्ञता और उत्सव की भावना से गूंज उठा था। प्रमुख दृश्यों के दौरान जयकारों से लेकर सम्मान की धीमी लहरों तक, स्क्रीनिंग ने सिनेमा और रोजमर्रा के नायकों के बीच गहरे भावनात्मक जुड़ाव को साफ साफ दर्शाया गया है।
-इस अनूठे प्रयास के माध्यम से, वनइंडिया, एंटरटेनमेंट को सहानुभूति, पहचान की पहुंच और कहानी कहने को सामाजिक प्रभाव के साथ मिलाने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन जारी रखता है। ये साबित करते हुए कि एक फिल्म लॉन्च और प्रमोशन से आगे बढ़कर अपनी एक कहानी बन सकती है।
14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी फिल्म
आपको बता दें कि साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कूली' गत 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले ही दिन थिएटर्स के बाहर फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सिर्फ इतान ही नहीं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications