रजनीकांत की 'कूली' के मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले, रिलीज के पहले बजट का आधे से ज्यादा पैसा कमाया
रजनीकांत और उनकी फिल्म 'कूली' इन दिनों चर्चा में है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का क्लैश ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' से हो रहा है। फिल्म का बज भी जबरदस्त है। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म की जोरदार कमाई जारी है।
'कूली' में रजनीकांत के साथ श्रुति हासन और आमिर खान हैं। हालांकि आमिर का इसमें कैमियो है। इस फिल्म का बजट 375 करोड़ बताया जा रहा है। लेकिन फिल्म की रिलीज के पहले मेकर्स ने इसका आधे से ज्यादा पैसा कमा लिया है। वो कैसे ये हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत अभिनीत 'कूली' का बजट 375 करोड़ है। फिल्म ने अपने इंटरनेशनल, डिजिटल, म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स बेच कर लगभग ₹250 करोड़ पहले ही जुटा लिए हैं। फिल्म के इंटरनेशनल राइट्स 68 करोड़ में बेचे गए हैं। जो तमिल फिल्मों के लिए अब तक की दूसरी सबसे बड़ी डील है। इससे पहले लियो के राइट्स ज्यादा पैसे में बिके थे।
तमिलनाडु में 'कूली' का पहला शो सुबह 9 बजे से शुरू होगा। क्योंकि राज्य सरकार ने सुबह के शुरुआती शो पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, केरल और कर्नाटक के कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में 14 अगस्त को सुबह 6 बजे से ही स्क्रीनिंग शुरू हो जाएगी। यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया था क्योंकि 2023 में 'थुनिवु' के पहले दिन के पहले शो के दौरान एक फैन की मौत हो गई थी।
सैकनिल्क की एडवांस बुकिंग आंकड़ों के मुताबिक, कूली ने पहले दिन भारी बढ़त हासिल कर ली है। पूरे भारत में 4.91 लाख टिकटों की बिक्री से 10.26 करोड़ रुपये की प्रभावशाली कमाई हुई है। फिल्म के तमिल वर्जन ने अकेले 4.88 लाख टिकटों के साथ 10 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की है। जो साउथ में रजनीकांत की फैन फॉलोइंग का नतीजा है। हिंदी वर्जन ने लगभग 5 लाख रुपये, जबकि तेलुगु और कन्नड़ वर्जन ने क्रमशः 1.4 लाख रुपये और 42,000 रुपये की कमाई की है।












Click it and Unblock the Notifications