लग्जरी लाइफ जीते हैं साउथ के 'थलाइवा', मोटी फीस वसूलते हैं एक्टर, कार कलेक्शन में है महंगी गाड़िया
Rajinikanth Net Worth: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने में तमाम फैंस हैं। एक्टर आज यानी 12 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर रजनीकांत की कुल कमाई बताएंगे। चलिए जानते हैं कि हर महीने एक्टर कितनी कमाई करते हैं।
रजनीकांत की नेटवर्थ
रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत की टोटल नेटवर्थ 430 करोड़ रुपये है। एक्टर ने अपने करियर में ना सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम किया है। ऐसे में रजनीकांत की गिनती बॉलीवुड के सबसे महंगे स्टार्स में होती है। एक्टर एक फिल्म के लिए 50 रुपये तक फीस चार्ज करते हैं।

रजनीकांत एक सुपरस्टार है और शानदार नेटवर्थ के साथ-साथ उनका चेन्नई में आलीशान बंगला भी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत 35 करोड़ रुपये है। इसके अलावा एक्टर एक मैरिज हॉल भी चलाते हैं जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जाती है। इन सबके अलावा रजनीकांत को महंगी गाड़ियों का भी शौक है।
रजनीकांत का कार कलेक्शन जबरदस्त है। उनके पास दो रॉल्स रॉयस मॉडल है जिसमें एक रॉल्स रॉयस घोस्ट है और इसकी कीमत 6 करोड़ है। वहीं दूसरी रॉल्स रॉयस फैंटम की कीमत 16.5 करोड़ है। इतना ही नहीं रजनीकांत के कार कलेक्शन में 1.77 करोड़ की BMW X5, 2.55 करोड़ की मर्सिडीज बेंज जी वैगन और लैम्बॉर्गिनी उरुस भी है।
खैर रजनीकांत की नेटवर्थ तो करोड़ों में है ही लेकिन इस कमाई का कुछ हिस्सा वह जरूरतमंद लोगों को दान करते हैं। इतना ही नहीं जिन लोगों के पास पढ़ाई पूरी करने के पैसे नहीं थे एक्टर ने उनकी एजुकेशन तक का भी जिम्मा उठाया है। वह ये सब लोगों के लिए बिना किसी पब्लिसिटी स्टंट के करते हैं। यही वजह है कि साउथ में रजनीकांत को भगवान की तरह पूजा जाता है।
रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार फ़िल्म 'वेट्टैयां' में दखा गया था। जो कि इस साल 10 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फ़िल्म में रजनीकांत के अलावा अमिताभ बच्चन, राणा दग्गुबाती, रितिका सिंह, और फ़हाद फ़ासिल भी लीड रोल में नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications