Rajinikanth: सुपरस्टार रजनीकांत बने भारत के सबसे महंगे एक्टर, फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

Rajinikanth Highest Paid Actor Of India: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फिलहाल रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। गत 10 अगस्त 2023 को तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई फिल्म 'जेलर' ने बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बनाए हैं। रजनीकांत की फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़े भी है। इस फिल्म ने अभी तक दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इसी बीच फिल्म के लीड हीरो रजनीकांत की फीस को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया है।

रजनीकांत की फीस को लेकर बड़ खुलासा
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयन ने अपने ट्विटर हैंडल पर रजनीकांत की फीस को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में रजनीकांत की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- जानकारी मिली है कि कलानिधि मारन ने जो चेक रजनीकांत को दिया है, वो 100 करोड़ रुपये का है। ये चेक फिल्म 'जेलर' के प्रॉफिट शेयरिंग का है। इसके अलावा रजनीकांत को पहले ही फिल्म की फीस मिल चुकी है, जो कि 110 करोड़ रुपये है।

jailer

रजनीकांत को मिले 210 करोड़ रुपए
मनोबाला विजयन ने आगे लिखा है- कुल मिलाकर सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्म 'जेलर' के लिए 210 करोड़ रुपए मिले हैं। इस तरह से रजनीकांत का नाम अब देश के सबसे महंगे एक्टर में शुमार हो गया है। हालांकि अभी तक इस बात की आधारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर लोग चर्चा कर रहे हैं।

भारत के सबसे महंगे एक्टर बनें रजनीकांत
आपको बता दें नेलसन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'जेलर' बॉक्स ऑफिस पर आज भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म 'जेलर' ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माई गॉड 2' और सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' को भी पछाड़ दिया है। इन दोनो फिल्मों से एक दिन पहले रिलीज हुई रजनीकांत की 'जेलर' ने अब तक भारत में कुल 328.20 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है।

फिल्म के कलाइमैक्स की हो रही है तारीफ
जानकारी के अनुसार इस फिल्म में रजनीकांत ने एक दमदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरपूर है। साथ ही लोगों ने फिल्म के क्लाइमैक्स की भी जमकर तारीफ की है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, वसंत रवि और विनायकन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं जेलर में मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और शिव राजकुमार ने कैमियो रोल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+