'मैं अमिताभ बच्चन की तरह साड़ी पहनकर..', बिग बी के साथ थी राजेश खन्ना की दुश्मनी, कहा- मैं स्टार हूं और वो...

Amitabh Bachchan and Rajesh Khanna: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और महानायक अमिताभ बच्चन इस बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंदी थे। 70 के दशक में अमिताभ बच्चन का स्टारडम आगे बढ़ रहा था जबकि राजेश खन्ना का करियर ग्राफ नीचे की तरफ जा रहा था।

एंग्रीमैन अमिताभ बच्चन लोगों को पसंद आ रहे थे
राजेश खन्ना ने अपना जलवा बनाए रखने की पूरी कोशिश की थी लेकिन उस समय लोगों को एंग्रीमैन अमिताभ बच्चन ज्यादा पसंद आ रहे थे। अमिताभ बच्चन ने भी 1980 के दशक में अपना सुपरस्टार वाला दम दिखाना शुरू कर दिया था।

Rajesh Khanna

'मेरे अंगने में' अमिताभ बच्चन का परफॉर्मेंस
इसी समय अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लावारिस' रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना 'मेरे अंगने में' सबको खूब पसंद आया था। लेकिन राजेश खन्ना को ये गाना बिल्कुल पसंद नहीं आया था। राजेश खन्ना पहले से ही अमिताभ बच्चन से चिढ़े बैठे थे।

अमिताभ बच्चन ने साड़ी पहनी थी
आपको बता दें कि 'मेरे अंगने में' गाने में अमिताभ बच्चन ने साड़ी पहनी थी। यासिर उस्मान ने अपनी किताब में लिखा था कि कैसे इस गाने के रिलीज होते ही राजेश खन्ना ने अमिताभ बच्चन का मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा था कि इस गाने में अमिताभ बच्चन का लुक देखने के बाद ही राजेश खन्ना ने बिग बी को नीचा दिखाने की कोशिश की थी।

'मैं अपने सम्मान के साथ समझौता नहीं करूंगा'
उस समय राजेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था- मैं एक स्टार हूं। मैं अपने सम्मान के साथ समझौता नहीं करूंगा। पैसे और तारीफ के लिए साड़ी पहनकर मेरे अंगने में जैसा काम नहीं कर सकता। ऐसा डांस मैं नहीं कर सकता।

Rajesh Khanna

फिल्म 'लावारिस' में अमिताभ बच्चन का दमदार रोल
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लावारिस' साल 1981 में रिलीज हुई थी। ये पिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। लोगों ने फिल्म में अमिताभ बच्चन की एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी। इसी फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन को 'याराना', 'कालिया' और 'नसीब' में काम करने का ऑफर मिला था। ये तीनों फिल्में भी सुपरहिट साबित हुई थीं।

अमिताभ बच्चन आने वाले दिनों में सुपरस्टार बनेंगे
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना ने साल 1971 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आनंद' में एकसाथ काम किया था। ये फिल्म जब रिलीज हुई थी तब राजेश खन्ना का स्टारडम चरम पर था। इसके बाद बिग बी और काका ने डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'नमक हराम' में काम किया था। कहा जाता है कि राजेश खन्ना ने इस फिल्म को देखने के बाद डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी से कहा था कि अमिताभ बच्चन आने वाले दिनों में सुपरस्टार बनेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+