'हमेशा मर्द ही गलत नहीं होता...' चारू असोपा के अरोपों पर भड़के राजीव सेन, वीडियो शेयर कर बोली ये बात

हाल ही में राजीव सेन ने कहा कि चारू रोज जब भी सुबह उठती हैं तो ये सोचती हैं कि आज क्या आरोप लगाऊं? इसके साथ ही वे जो कुछ भी करती हैं, वो सब सिर्फ और सिर्फ कैमरा के लिए ही होता है।

पिछले लंबे समय से राजीव सेन और चारू असोपा अपनी शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ही पिछले कुछ समय से एक दूसरे पर इल्जाम लगा रहे हैं। और अब तलाक लेने जा रहे हैं। लेकिन बीतते दिन के साथ दोनों का रिश्ता और भी बिगड़ता जा रहा है। बीते दिनों चारू ने राजीव को लेकर कहा था कि व्यूज पाने के लिए वे उनका और बेटी जियाना का नाम लेते हैं। अब राजीव ने भी चारू को करारा जवाब दिया है। राजीव ने चारू की बातों और उन्हें बचपने भरा बताया है। राजीव का कहना है कि चारू ने जो भी आऱोप लगाए हैं, वो सब इमिच्योरिटी की निशानी है। राजीव ने आगे कहा कि अगर हम कंटेंट की बात करें, तो मुझे लगता है कि चारू ने व्यूज हासिल करने के लिए बेटी का काफी हद तक इस्तेमाल किया है। हमेशा मर्द ही गलत नहीं होता है।

सुबह उठती हैं और...

सुबह उठती हैं और...

राजीव सेन ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया है। इसमें वे चारु के बारे में बात करते हुए कह रहे हैं कि मेरे ऊपर एक और आरोप लगा। मुझे लगता है कि चारू जब भी उठती है सुबह, वो सोचती है और डिसाइड करती है कि आज क्या एलिगेशन लगाऊं राजीव के ऊपर। बचपन है उनका। मुझे तो समझ ही नहीं आता कि उन्होंने बोला है कि मैं उनका नाम लेता हूं और बेटी जियाना का नाम लेता हूं, व्यूज पाने के लिए।

चारू ने बेटी को यूज किया है

चारू ने बेटी को यूज किया है

राजीप ने आगे कहा कि मैंने पिछले एक महीने से जो भी कंटेंट बनाया है, मेरी फैमिली के लिए बनाया है। जियाना मेरे पास नहीं है वो चारू के पास है। और कंटेंट की बात करें या फिर व्यूज की बात करें तो मुझे लगता है कि चारू ने खूबी से जियाना को यूज किया है।

तलाक के बारे में बोली ये बात

तलाक के बारे में बोली ये बात

तलाक के बारे में बात करते हुए राजीव ने कहा कि मैं और चारू अब अलग हो रहे हैं। सारे पेपर्स और कागजात तैयार हैं। बस हमें इनपर साइन करना है। तारीख भी तय हो चुकी है। हम अब और साथ नहीं हैं। लेकिन मैं कोशिश कर रहा हूं कि अगर हम यहां हैं तो सिर्फ हमारी बेटी के लिए।

चारू को बोली थी ये बात

चारू को बोली थी ये बात

राजीव सेन ने कहा कि वे चाहते थे कि चारू यूट्यूब से ब्रेक लें, ताकि वे अपनी बेटी पर ध्यान दे सकें। लेकिन चारू ने कुछ और ही चुना। काफी वक्त पहले, जब मैं और चारू ठीक तरह बात कर रहे थे, तो मैंने चारू से कहा था कि अगर वे सच में बेटी से प्यार करती हैं तो बार बार चैनल में उसका नाम लेने की बजाय कुछ टाइम के लिए यूट्यूब से ब्रेक ले लें। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अगर आप यूट्यूब नहीं छोड़ सकते तो कोई बात नहीं। हर किसी का सोचने का अपना तरीका होता है।

वुमन कार्ड खेल रहीं चारू

वुमन कार्ड खेल रहीं चारू

इसके बाद उन्होंने कहा कि चारू विक्टिम और वुमन कार्ड खेल रही थीं। आज की दुनिया में किसी शख्स को बदनाम करना बहुत आसान है। सभी पुरुष गलत नहीं होते। मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि बहुत से पुरुषों को बहुत ज्यादा ट्रांसपेरेंट होने के चलते निशाना बना लिया जाता है। क्योंकि उन्हें हेरफेर करना नहीं आता। इसका मतलब साफ है कि चारू झूठा आरोप लगा रही हैं।

2016 में हुई थी शादी

2016 में हुई थी शादी

राजीव ने ये भी कहा कि चारू ये सब कुछ कैमरा के लिए करती हैं। वो कहती हैं कि मंदिर जाना है, वो भी तो दिखावा है। व्रत रखना है, तो वो भी दिखावा है। वो सब कुछ बाहरी दुनिया के लिए ही करती है। बताते चलें कि साल 2019 में चारू और राजीव की शादी हुई थी। लेकिन फिर कुछ वक्त बाद दोनों के तलाक की खबरें आने लगीं। दोनों ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका भी दिया, लेकिन रिश्ते में कड़वाहट बरकरार रही। अब दोनों हमेशा के लिए अलग होने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+